Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
परिणिति चोपड़ा की तरह पहनें ब्लैक पैंट सूट और दिखें स्टनिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा यूं तो कई तरह के आउटफिट कैरी करती हैं, लेकिन पैंट सूट पहनना उन्हें काफी पसंद है और कई अवसरों पर वह पैंट सूट लुक में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने एक बार पैंट सूट लुक में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट किया। इस ब्लैक पैंट सूट लुक में वह लेडी बॉस लग रही थीं। साथ ही वह फैशन के न्यू गोल्स भी सेट कर रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था परिणिति का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में द गर्ल ऑन द ट्रेन एक्ट्रेस परिणिति ने एक फॉर्मल ब्लैक पैंटसूट पहना और उसमें परिणिति का बॉस वाइव्स लुक साफतौर पर नजर आ रहा था। उनके सूट में एक फुल-स्लीव ओपन-फ्रंट ब्लेज़र और हाई-वेस्ट प्लेन स्किनी-फिट पैंट थी। उन्होंने अपने ब्लेज़र को गोल कॉलर वाली ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ लेयर किया हुआ था। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए परिणिति ने व्हाइट स्नीकर्स को स्टाइल किया, जो उनके लुक को एक स्पोर्टी टच दे रहा था। इसके साथ जबरिया जोड़ी एक्ट्रेस ने एक सफेद हैंडबैग चुना। वहीं इस लुक में परिणिति ने केवल व्हाइट नेल पेंट लगाया और नो एसेसरीज लुक रखा।
वहीं मेकअप को परिणिति ने बेहद नेचुरल रखा। फाउंडेशन और कंसीलर से मेकअप बेस बनाने के बाद परिणिति ने कोहल आईज और लाइट पिंक लिप शेड अप्लाई किया। वहीं हेयर्स को परिणिति ने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया।
स्टाइलिंग टिप- डे टाइम में आउटिंग के लिए परिणिति का यह लुक काफी अच्छा है। वहीं अगर आप ऑफिस में परिणिति के इस लुक को कैरी करना चाहती हैं तो स्नीकर्स की जगह सैंडल्स को पहनें। वहीं हेयर्स को ओपन रखने की जगह आप स्लीक लो पोनीटेल बना सकती हैं।
आपको परिणिति का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
