Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
Royal Wedding: गिल्टरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने लगा दिए चार चांद

अपनी खूबसूरती और स्टाइल से प्रियंका चोपड़ा हर बार सबको अपना दीवाना बना देती हैं। इस बार मेगन मार्कले आरै प्रिंस हैरी की शादी शादी में प्रियंका न्यूट्रन विविएन वेस्टवुड स्कर्ट ड्रेस में नज़र आईं। फ्रोगमोरे हाउस में हुए रिसेप्शन में सिर्फ 200 लोगों को ही मेहमान के तौर पर बुलाया गया था जिनमें से भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी एक थीं। इस मौके पर प्रियंका पूरी तरह से जगमगाती हुई गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
35 वर्षीय एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रिस्टियन डिओर गाउन के साथ विंडर कैसल के आगे पोज़ देते हुए खूब तस्वीरें खिंचवाईं। प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिस्ट मिमि कटरेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिसेप्शन में प्रियंका की लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सिर्फ प्रियंका ही नहीं दुल्हन बनी मेगन भी अपनी Givenchy गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और उन्होंने रिसेप्शन पर स्टैला मैक कार्टनी की डिज़ाइन की गई ड्रेस पहनी थी।

इस हाई प्रोफाइल पार्टी में प्रियंका के साथ कई ऊंची हस्तियां जैसे ओपराह विनफ्रे, जॉर्ज और अमल क्लूनी, डेविड और विक्टोरिया बेकहम, इदरिस एल्ब, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कोर्डन, जेम्स ब्लंट, कैरी मुल्लिगन ने शिरकत की थी।इस मौके पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और रग्बी स्टार जॉनी विल्किंसन भी पहुंचे थे। शाही परिवार के छोटे बेटे हैरी की उम्र 33 है और उनकी पत्नी मेगन 36 साल की हैं। मेघन का पहले तलाक हो चुका है और उनकी मां अफ्रीकन-अमेरिकन थी जबकि पिता अमेरिकन थे। ऐसा कभी शाही परिवार में नहीं होते देखा गया है।

प्रियंका और मेगन की पहली बार मुलाकात टीवी सेलिब्रेशन पर जनवरी 2016 में एल्ली छठे एनुअल वुमेन में हुई थे। इस पार्टी में विओला, ऑलिविआ विल्डे जैसे दिग्गज स्टार्स भी पहुंचते थे। इन दोनों के बीच बहुत जल्दी ही गहरी दोस्ती हो गई। साल 2017 में पीपल मैगजीन में अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि बाकी लड़कियों की तरह वो दोनों भी बहुत कम समय में ही एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त बन गईं थीं। वहीं अपने इंटरव्यू में मेगन ने कहा था कि उन्हें प्रियंका का स्टाइल बहुत पसंद है और वो दोनों बहुत जल्दी अच्छी दोस्त बन गई हैं और रोज़ साथ में हैंगआउट भी करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications