Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Met Gala 2018: यूनिक लुक में दिखी प्रियंका चोपड़ा, 250 घंटे में तैयार हुआ था उनका ये ड्रेस
हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस के वजह से चर्चाओं में छाई रहती है। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने इस साल के मेट गाला इवेंट के रेड कार्पेट पर धमाकेदार एंट्री लेते हुए अपने लुक की वजह से देसी विदेशी मीडिया में छा गई है।
रविवार शाम को न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा Ralph Lauren के डिजाइन किए हुए वाइन रंग के गाउन को पहनकर पहुंचीं। उनका ये आउटफिट पूरी तरह कैथोलिक लुक से प्रेरित था। इस वजह से उनके इस लुक की चर्चा चारों तरफ हो रही है।


दरअसल प्रियंका ने इस साल मेट गाला का थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination को फॉलो करते हुए खासतौर पर इस ड्रेस को डिजाइन करवाया है। इस ड्रेस में वो बहुत ही डिफरेंट और विंटेज लुक को कैरी करते हुए नजर आई। रेड कार्पेट लुक के लिए प्रियंका के इस वाइन कलर के वेलवेट गाउन में गोल्ड हुड लगा हुआ था, जो बहुत ही डिफरेंट और अद्भूत सा नजर आ रहा था। उनकी ये ड्रेस Jesus से प्रेरित है। इस ड्रेस में क्राउन और क्रॉसेस लगे हुए नजर आए। प्रियंका की ड्रेस में जो हुड लगा हुआ है वो बहुत ही यूनिक और डिफरेंट लग रहा था, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला है।

डिजाइनर Ralph Lauren ने बताया कि इस गाउन को बनाने में करीब 250 घंटे लगे। गाउन को और भी ज्यादा दिलकश बनाने के लिए Swarovski crystals और गोल्ड के मोतियों के साथ हैंडमेंड एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था। प्रियंका इस आउटफिट्स में खुद किसी गोडेस और दिवा से कम नजर नहीं आ रही थी, साथ ही साथ वो अपने इस लुक से हॉलीवुड की नामचिन्ह हस्तियों को बराबर की टक्कर देती हुई नजर आई। पिछले साल इसी इवेंट में जब प्रियंका चोपड़ा ट्रेंच कोट पहनकर पहुंचीं तो सोशल मीडिया में लोगों ने उनको ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।



Click it and Unblock the Notifications