Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रियंका निक दिल्ली रिसेप्शन: सफेद गुलाब सी एलिगेंट दिखी प्रियंका, खूबसूरती निहारते रह गए निक

कुछ देर पहले ही प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के शादी के फोटोज सामने आए थे कि थोड़ी ही देर में दोनों के दिल्ली रिसेप्शन का लुक भी सामने आ गया। जहां एक बार फिर ये जोड़ा रॉयल लुक में नजर आया। प्रियंका और निक ने शादी के बाद पहला रिसेप्शन दिल्ली में होटल ताज पैलेस में दिया।

जहां ये दोनों अपने सपरिवार नजर आएं। रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने फाल्गुनी शेन पिकॉक की शैम्पेन कलर और सिल्वर-गोल्डन टच वाले लहंगा के चुना था, इसके साथ उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए खन्ना ज्वैलर्स की हेवी नेकपीस और मैंचिंग इयररिंग्स व कड़े पहने हुए थे। बात करें अगर प्रियंका के हेयर डू की तो उन्होंने स्टाइलिश बन के साथ बालों में सफेद गुलाब का गजरा लगाया हुआ था।

वहीं निक जोनस ब्लैक पैंट और वेलवेट लुक की जैकेट में व्हाइट शर्ट के ब्लैक बो टाई में नजर आएं। जो उन्हें शार्प लुक दे रही थी। रिसेप्शन के दौरान प्रियंका और निक स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आए।

रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस न्यूली मैरिड कपल को बधाई देने पहुंचे थे। इसके अलावा कई नामी हस्तियों ने इस इवेंट में शिरकत की थी।



Click it and Unblock the Notifications
