Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
माहिरा खान के इन एथनिक लुक्स से आईडिया लेकर ईद पर खुद को करें तैयार
फैशन लेबल एलेन के लिए माहिरा खान ने हाल ही में फोटोशूट किया और उनके हर लुक ने दर्शकों को हैरान कऱ दिया। रईस फिल्म एक्ट्रेस इन लुक्स में बेहद स्टनिंग लग रही थीं और उनका हर लुक इस ब्रांड के आउटफिट में इनवेस्ट करने के लिए फैन्स को प्रेरित कर रहा था। उसके आउटफिट के खूबसूरत कलर्स और पैटर्न उनके लुक को खास बना रहे थे। सिर्फ माहिरा खान के आउटफिट्स ही नहीं, उनका ज्वैलरी गेम भी उतना ही स्ट्रान्ग था और ऐसा ही उसका मेकअप भी था। उसके आउटफिट यकीनन थोड़े महंगे थे लेकिन इतने भी कीमती नहीं है कि आप थोड़ा इनवेस्टमेंट करने के बाद आप इन्हें पहन सकती हैं। उनके यह आउटफिट्स ईद के फंक्शन और वेडिंग के लिए भी बेहद परफेक्ट हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम उनके तीन आउटफिट्स को डिकोड कर रहे हैं, साथ ही उसकी कीमत के बारे में भी बता रहे हैं, ताकि आप इनमें से अपने लिए एक बेहतरीन आउटफिट को सलेक्ट कर पाएं-
माहिरा खान की फ्लोरा ऑर्गेन्जा ड्रेस
हमसफर अभिनेत्री अपने इस पहनावे में किसी परी से कम नहीं लग रही थी, जिसकी कीमत 9,950 रु है। उनके इस आउटफिट में फ्लोरा पैटर्न को कूल शेड्स जैसे कोरल, वाटरमेलन और मिंट द्वारा हाईलाइट किया गया था। उनकी आउटफिट की कुर्ती में दो बार्डर थे- एक शेल पिंक कलर बेस के साथ टेक्सचर्ड एंब्रायडरी थी और दूसरे में एक क्रीम ऑर्गेना बेस पर हरे रंग के रंगों में एक ट्रेलिस बनावट के साथ थी। उसके फ्लेयर्ड कुर्ते का बैक भी वाटरमेलन और ग्रीन फ्लोरल एंब्रायडरी उनके आउटफिट को एक यूनिक टच दे रही थी। उनका सिग्नेचर सिल्क दुपट्टा, जिस पर कई प्रिंट्स को मल्टीकलर में शामिल किया गया था, उनके आउटफिट का स्टेटमेंट पीस था। दुपट्टे में रेड टैसल्स थे और महिरा खान ने अपने आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए आइवरी प्लाजो को पहना, जिस पर रफल्स एजेस थे। माहिरा ने रंगीन एनामेल सिल्वर इयररिंग्स और रिंग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। मेकअप को गुलाबी टोन द्वारा हाइलाइट किया गया था और मिडिल पार्टिंग ब्रैड हेयरडो को गुलाब के फूल के साथ सजाया गया था, जिसमें माहिरा यकीनन बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं।

माहिरा खान की रेड कढ़ाई वाला आउटफिट
माहिरा खान अपने इस लाल कढ़ाई वाले सूट में बेहद ही प्रभावशाली नजर आ रही थीं। उनके इस आउटफिट में आइवरी कलर के थ्रेड से खूबसूरत एंब्रायडरी गई थी,, जो ट्राइबल एंब्रायडरी से प्रेरित थी। यह कारमाइन कुर्ता थार और चोलिस्तान के खानाबदोश जनजातियों से प्रेरित था। स्लीव्स को फ्लेयर्ड लुक दिया गया था और बॉर्डर को ब्लैक कलर के थ्रेड से हाईलाइट किया गया था। उनके स्विस वॉयलेट दुपट्टा उनके कुर्ते को कंट्रास्ट लुक दे रहा था। दुपट्टे के एंब्रायडरी बार्डर्स में आइवरी, रेड, ब्लैक और चेरी कलर का बेहद ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया था। माहिरा ने अपने कुर्ते को क्रीम ट्राउज़र के साथ पेयर किया और उनके इस आउटफिट की कीमत 10,450 रु है। लेकिन दुर्भाग्य से अभी यह स्टॉक से बाहर है। माहिरा ने इस आउटफिट के साथ हैवी सिल्वर पेंडेंट नेकपीस और एक चोकर पहना था। साथ ही स्टनिंग रिंग और सिल्वर ईयररिंग्स उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रही थीं। वहीं मेकअप फ्रंट पर ग्लॉसी पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और स्मोकी कोहल आईज उनके लुक को और भी खास बना रही थी। मिडिल पार्टेड पोनीटेल हेयरडू से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

माहिरा खान का रोज कुर्ता सेट
पेस्टल पिंक कलर द्वारा हाइलाइट किए गए उनके इस आउटफिट के साथ, माहिरा खान ने सूदिंग वाइव्स को फ्लॉन्ट किया। यह एक ऐसा आउटफिट है, जिसमें आप यकीनन इनवेस्ट करना चाहेंगी। उनकी राउंड नेक साटन जेकक्वार्ड शर्ट को पिंक, कोरल, और मिंट कलर्स फ्लोरल एंब्रायडरी से और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया गया था। कुर्ता के पिंक आर्गेन्जा हेम को कढ़ाई द्वारा हाईलाइट किया गया था। फ्लेयर्ड स्लीव्स में अलग-अलग पैटर्न भी थे। उनके इस आउटफिट के साथ एक स्विस वॉयल दुपट्टा को पेयर किया गया, जिसमें फ्लोरल एंब्रायडरी और ट्रेली पैटर्न को शामिल किया गया था। उसके दुपट्टे के बॉर्डर पर पिंक एसेंट उनके आउटफिट को और भी खास बना रहा था। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ पिंक बॉटम को पेयर किया। उनकी इस पोशाक की कीमत 9,950 रु है। वहीं मेकअप पर पिंक टोन ड्यूई लुक दे रहा था। हेयर्स को माहिरा खान ने मिडिल पार्टिंग लुक दिया।

तो, माहिरा खान की कौन सी पोशाक आप इस ईद के फंक्शन पर पहनने का मन बना रही हैं? यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications