Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं राजकुमार राव की दुल्हन पत्रलेखा, बंगाली ट्रेडिशन को किया फॉलो
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में शादी कर ली है। बी टाउन का ये लव बर्ड्स 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल ने शादी की फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।

पत्रलेखा के दुल्हन लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। चलिए देखते हैं उनका शादी का आउटफिट पत्रलेखा ने शादी में डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना है।

पत्रलेखा वेडिंग लुक
लाल रंग के साड़ी में पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रही है। पत्रलेखा ने साड़ी के साथ दुपट्टा कैरी किया है। इस दुपट्टे पर बांग्ला में लिखा- अमार भोरा भालोबाशा अमी तोमाय शोमपूर्णा कोरिलम- इस लाइन का मतलब है कि मैं आपको अपना सारा प्यार देती हूं और मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं। पत्रलेखा सब्यासाची के द्वारा डिजाइन की हुई है रेड कलर की बुटी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। पत्रलेखा की साड़ी में खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी हुई है।

पत्रलेखा ज्वैलरी
पत्रलेखा की साड़ी के साथ साथ उनकी ज्वैलरी भी बेहद खूबसूरत है। पत्रलेखा की ज्वैलरी उनके लुक को बेहद खास बना रहती है। पत्रलेखा ने रेड साड़ी के साथ गोल्ड और डायमंड का हैवी चौकर नेकलेस कैरी किया है। पत्रलेखा के चौकर नेकलेस में अनकट डायमंड, गोल्ड, पर्ल और पन्ना का इस्तेमाल किया गया है। पत्रलेखान ने चौकर के साथ माथा पट्टी मांग टीका, झुमके और सिंपल नथ कैरी की है। पत्रलेखा की ज्वैलरी सब्यासाची हेरिटेज ज्वैलरी कलेक्शन से ली गई है जो उनके वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहा है।

पत्रलेखा मेकअप
पत्रलेखा ने रेड कलर की साड़ी के साथ लाइट मेकअप ही कैरी किया हुआ है। पत्रलेखा के चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का नेचुरल बेस बना हुआ है। उन्होंने लाइट मेकअप और लाइट शेड लिपस्टिक लगाई है। पत्रलेखा ने माथे पर लाल और व्हाइट कुमकुम लगया हुआ है।

राजकुमार राव वेडिंग लुक
राजकुमार राव ने सिल्क कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहना हुआ है। सिल्क के कुर्ते के साथ उन्होंने रॉ सिल्क आइवरी जैकेट कैरी किया हुआ है। राजकुमार राव की जैकेट पर गोल्ड प्लेटेड बंगाल टाइगर बटन लगाए गए हैं। लाइट सिल्क के कुर्ते के साथ राजकुमार ने रेड कलर की पगड़ी पहनी हुई है। राजकुमार राव का वेडिंग लुक भी सब्यासाची ने ही डिजाइन किया है।




Click it and Unblock the Notifications