Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
HBD Ranbir Kapoor: ट्रेडिशनल आउटफिट में रणबीर कपूर का चर्मिंग लुक, आप भी आसानी से कर सकते हैं कॉपी

बॉलीवुड में इस समय एक्टर रणबीर कपूर की ही चर्चा हो रही है। हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज के बाद ये सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। आज की युवा पीढ़ी रणबीर कपूर के फैशन को फॉलों करते हैं। उनके पहनावे, उनकी एक्टिंग के दिवाने है। लड़कियां ही नहीं लड़के भी रणबूर कपूर के लुक पर फिदा हैं। और एक्टर के हर लुक को कॉप करने की कोशिश करते हैं। आज रणबीर कपूर का जन्मदिन हैं। रणबीर आज 30's के सफर को छोड़कर अपने 40's में जा रहे हैं। रणबीर कपूर अपने लो प्रोफाइल के लिए जाने जाते हैं। रणवीर अपने केजुअल लुक में जीतने स्मार्ट लगते हैं, उसे कही ज्यादा हैंडसम वो इंडियन ट्रेडिशनल कपड़ों में लगते हैं। उनकी शादी के लुक से लेकर किसी त्योहर या फैशन शॉ के दौरान उन्होने जिस तरह ट्रेडिशनल लुक को कैरी किया उसका कोई जवाब नहीं है।
फैस्टिव सीजन भी चल रहा है, और आपके फेवरेट रणबीर कपूर का जन्मदिन भी हैं। ऐसे मौके पर आज हम आपके सामने रणबीर कपूर के कुछ ट्रेडिशनल लुक लेकर आ रहे हैं। जिसे आप शादी, त्योहार, या किसी फंशन में पहन सकते हैं, और अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

1. सफेद बंदगला शेरवानी
रणबीर कपूर के शादी के सभी लुक काफी अट्रेटिव हैं। खास कर उनका ये सफेद बंदगला शेरवानी। जिसके साथ उन्होने सफेद रंग का कुर्ता और ब्लैक कलर की पेंट कैरी की है। रणबीर इस गेटअप में काफी हैडसम लग रहे हैं। रणबीर के इस लुक की काफी चर्चा हुई थी। ये लुक कभी भी फैशन के बाहर नहीं जा सकता है। आप चाहे तो कभी भी रणबीर के इस लुक को किसी शादी या फंशन में कैरी कर सकते हैं।

2. स्वैग इन ब्लैक
भारतीय परिवारों में किसी त्योहारों या शुभ अवसर पर पर काले कपड़ों को पहना सही नहीं माना जाता। आज भी कई लोग शुभ मौके पर काले कपड़े पहनने से परहेज करते हैं। लेकिन रणबीर कपूक के इस ऑल ब्लैक लुक के स्वैग ने इस बात को दरकिनार करते हुए, ये बात साबित कर दी कि किसी भी फंशन मे काले कपड़े से आपके लुक में अलग ही स्वैग आ सकता है। रणबीर कपूर को काला रंग काफी पसंद है। फिल्म के प्रमोशन की बात हो, या फिर एयर पोर्ट लुक, रणबीर कपूर को कई बार ऑल ब्लैक आउटफिट में देखा गया है। ट्रेडिशनल कपड़ों में ऑल ब्लैक आउटफिट कैरी करके रणबीर कपूर ने ब्लैक को लेकर अपने आकर्षण को साबित कर दिया है।

2. एक अलग अंदाज में
LFW में रणबीर कपूर Kunal Rawal की बूंदी जैकेट में एक अलग ही अंदाज बिखेर रहे हैं। इस तरह के कपड़ों को भी रणबीर कपूर ने काफी अच्छे से कैरी किया है। इस लुक में रणबीर कपूर काफी डिसेंट लग रहे हैं। आप भी रणबीर के इस लूक को शादी के पहले या बाद के किसी भी फंशन में कैरी कर सकते हैं। या ऑफिस पार्टी, फेस्टिवल में भी इस तरह का लुक अपने ऊपर आजमा सकते हैं।

4. चन्ना मेरेया सॉन्ग लुक
फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर के गाने अच्छा चलता है, दुआओं में याद रखना में उनके लुक से किसी की नजर ही नहीं हट रही थी। लोगों को जीतना ये गाना पसंद आया, उससे कहीं ज्यादा रणबीर कपूर का इस गाने के दौरान ट्रेडिशनल लुक भी काफी आकर्षित लगा। आप चाहे तो शादी, या किसी त्योहार में रणबीर कपूर का ये लुक कॉपी कर सकते हैं। इस गाने के दौरान रणबीर कपूर ने गोल्डन कलर की फुल शेरवानी के साथ ग्रीन कलर की पगड़ी पहनी हुई है, जो उनके इस लुक को और ज्यादा एक्ट्रेटिव बना रहा है।

5. रणबीर इन ब्लू
रणबीर कपूर को ब्लू कलर के कपड़ों में भी कई बार देखा गया है। ये कलर भी रणबीर कपूर पर काफी शूट करता है। अपने इस लुक में रणबीर कपूर ने नैवी ब्लू कलर की साइड कट शेरवानी पहनी है। इस लुक में वो काफी चारमिंग लग रहे हैं।
रणबीर कपूर ने अपने सभी ट्रेडिशनल लुक से ये साबित कर दिया है कि वो न सिर्फ वेस्टर्न कपड़ों में ही अट्रेक्टिव लगते हैं। बल्कि ट्रेडिशनल कपड़ो में भी वो काफी हैंडसम लगते हैं। और उन्हें अच्छे से पता है कि किस कपड़े के साथ उन्हें कैसा पॉजिटिव एटिट्यूड कैरी करना है।



Click it and Unblock the Notifications
