Latest Updates
-
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम
एयरपोर्ट के लिए दीपिका रणवीर ने फिर चुना एथनिक लुक

बैंगलोर में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के बाद, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए और इस बार उन्होंने चुना ट्रेडिशनल वियर। इतना ही नहीं, इस बार फिर से दोनों सितारों ने कपल गोल्स देते हुए अपने कपड़ों के रंग का कोर्डिनेशन किया। दीपिका और रणवीर ने इस बार पिंक शेड चुना, बस रणवीर ने पिंक का थोड़ा गहरा शेड पहना।

सबसे पहले दीपिका के लुक की बात करते हैं। उन्होंने पहना था वज़न में बेहद हल्का और आरामदायक अनारकली कुर्ता जिसके बॉर्डर पर शाइनी मेटालिक काम हुआ था। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल प्रिंट्स का बेहद सुंदर दुपट्टा लिया था जो कुर्ते के रंग को सूट कर रहा था।

इसके साथ उन्होंने जूती पहनी और कानों में बड़े डैंगलर्स डाले। उनका मेकअप बहुत हल्का था और मैट फिनिश वाला था। अपनी यात्रा को और ज़्यादा कम्फर्टेबल बनाने के लिए दीपिका ने इस लुक के साथ बाल बांधना बेहतर समझा।

पिंक के गहरे शेड वाले कुर्ते में रणवीर सिंह के ठाठ देखते ही बन रहे थे। उनके कुर्ते का फैब्रिक थोड़ा शाइनी था जिसपर सिल्वर धागों से वर्क किया गया था और इसके साथ उन्होंने पहना हल्के सफ़ेद रंग का पायजामा और भूरे रंग के लोफर्स। बॉलीवुड के इस बाजीराव ने काले रंग का चश्मा पहन कर अपना लुक पूरा किया।



Click it and Unblock the Notifications