Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
अपने अतरंगे स्टाइल को लेकर फिर से सुर्खियों में छाए रणवीर सिंह , फैंस ने कहा पटाखा

बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह अपने अजीब फैशन सेंस को लेकर जाने जाते हैं। वो आए दिन अपने लुक के साथ कुछ न कुछ नया करते हुए नजर आते रहते हैं। इस बार फिर से रणवीर अपनी ड्रेस की वजह से 'टॉक ऑफ द टाउन' बन गए है। हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में रणवीर सिंह Genes Lecoanet Hemant के मल्टीकलर्ड सूट में नजर आए। रणवीर का यह लुक जिसने भी देखा वो सबको हैरान कर गया, हालांकि रणवीर के लिए ये कोई नई बात नहीं है।
रणवीर का ये सूट लाल, नीले, पीले वाइब्रेंड कलर का था। इस ड्रेस पर बहुत ही ऑफबीट प्रिंट भी नजर आए। जिसमे स्टेंटर्ड और फायरवर्क जैसे बड़े बोल्ड वर्ड उनकी स्लीव्स और ट्राउजर पर लिखे हुए नजर आ रहे थे।

वैसे उनके इस आउटफिट ने दीवाली में मिलने वाले पटाखों की याद दिला दी। दरअसल रणवीर के कोट-पैंट का प्रिंट पटाखों की पैकिंग की तरह नजर आ रहा था। उनकी स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने उन्हें ये लुक दिया था। इसी के साथ रणवीर ने Adidas के पीले, काले और सफेद स्नीकर्स पहने हुए थे। वैसे ये पहली बार नहीं है कि रणवीर अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में बने हैं।
इससे पहले वो कई दफा अजीबो गरीब ड्रेस में नजर आ चुके हैं और हर बार अपनी स्टाइलिंग सेंस की वजह से वो सुर्खियों में छा जाते हैं।

इस इवेंट में रणवीर सिंह के अलावा रोहित शेट्टी भी नजर आए। बता दें, रणवीर बहुत जल्द सिम्बा में पुलिस वाले के किरदार में नजर आने वाले हैं।



Click it and Unblock the Notifications
