Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
धोती पहनकर अतरंगी स्टाइल में रणवीर सिंह ने सेलिब्रेट किया महिला दिवस
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हर बार अपने अतरंगी फैशन सेंस के वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर रणवीर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से मीडिया में छाए हुए है लेकिन इस बार उनके इस लुक के पीछे वजह कुछ खास हैं।
रणवीर ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके को अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय की टीम के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान रणवीर अपनी कुछ महिला फैन्स के साथ पोज देते भी नजर आए।

वायरल हो रहा है ये लुक
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रणवीर सिंह हरी लुंगी और सफेद लॉन्ग टी-शर्ट में नजर आए। अब उनका यह लुक काफी चर्चा में आ गया है। उनके इस अंदाज में कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इस लुक में नजर आए..
रणवीर इन तस्वीरों में पैरेट ग्रीन लुंगी, व्हाइट लॉन्ग टी-शर्ट के साथ व्हाइट स्पोर्ट्स शूज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीले रंग की हैट और आंखों पर चश्मा भी लगाया है। उनका यह लुक काफी अलग नजर आ रहा है।

सेलिब्रेट किया वीमंस डे
दरअसल मूवी गली बॉय की डायरेक्टर जोया अख्तर ने सेट पर सभी को मेल क्रू मेंबर्स को धोती पहनकर आने के लिए कहा था। इसलिए सेट पर ज्यादात्तर लोग इसी अंदाज में पहुंचे। इस दौरान रणवीर अपनी कुछ महिला फैन्स के साथ पोज देते भी नजर आए।

पहले भी नजर आ चुके हैं...
और वैसे भी यह पहली बार नहीं हैं, मूवी बाजीराव मस्तानी के दौरान भी प्रमोशन इवेंट पर रणवीर सिंह स्कर्ट पहनकर पहुंचे थे।



Click it and Unblock the Notifications
