Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
शादी के बाद मुंबई पार्टी में दिखा दीपिका का अलहदा लुक, रणवीर ने देखते ही कहा 'फ्रीडा काहलो'
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी और बैंगलोर में रिसेप्शन के बाद 24 नवंबर को रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी ने भाई और भाभी के लिए एक डीजे बैश का आयोजन किया था, जिसमें खास दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया गया था।
इस पार्टी में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ, boho-chic लहंगे में नजर आई, इसके अलावा उनका हेयर डू उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। दीपिका के इस नायाब लुक को देख उनके पति रणवीर सिंह ने दीपिका की तुलना मैक्सिकन आर्टिस्ट फ्रीडा काहलो से कर दी और कहा कि वो इस ड्रेस में वे उनके जैसी ही लग रही हैं।

सोने और चांदी के धागों से बना था दीपिका का लहंगा
रितिका की पार्टी में दीपिका ने सब्यसाची का ही डिजाइन किया हुआ केसरीबाई पन्नालाल कलेक्शन में से 'दिल गुलदस्ता' लहंगा पहना था। यह उस कलेक्शन का सबसे ज्यादा कलरफुल और सुंदर लहंगा था।
इंस्टाग्राम पोस्ट में सब्यसाची ने इस लहंगे के डिटेलिंग में बताया है कि इस लहंगे में बोर्डेक्स रेशम पर हाथों से रंगे मखमल, रेशम के फूल, सोने-चांदी के धागों और गुलाबी क्रिस्टल स्फटिक का इस्तेमाल कर इस लहंगे को तैयार किया गया है।

दीपिका का बोहो चिक लुक
पार्टी में दीपिका पर ये लाल और गुलाबी रंग ड्रेस उन पर खूब जंच रहा था। सब्यसाची ने भी उनके इस लुक को इंस्टाग्राम में शेयर किया है। फोटो में दीपिका का हेयर डू उनको सच में एकदम मैक्सिकन कलाकार फ्रीडा काहलो की तरह दिखने में मदद कर रहा है।

डी रिवेरा मैक्सिको की सबसे चर्चित महिला चित्रकार फ्रीडा काहलो अपने बालों में ताजे फूल लगाने की वजह से भी जानी जाती थीं। दीपिका ने भी उन्हीं की तरह अपने बालों को ताजा गुलाब से सजाया है। अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए दीपिका ने स्मोकी आई और लिप मेकअप किया हुआ है। इसी लुक को देखकर रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे खूबसूरत लड़की से शादी की है।



Click it and Unblock the Notifications
