Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पर्पल स्लिप ड्रेस और गोल्ड चोकर में गजब ढा रही हैं रश्मिका मंदाना
साउथ इंडियन फिल्मों में अपनी अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना रियल लाइफ में बेहद ही स्टाइलिश हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंनें एक स्लिप ड्रेस में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फोटोशूट की इन ग्लैमरस तस्वीरों में रश्मिका बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। उसकी स्टाइलिंग बहुत सावधानी से की गई थी और हमने उसके इस आउटफिट को होम आउटफिट फैशन गोल्स के लिए डिकोड किया है।

अपनी इस लेटेस्ट तस्वीरों में रश्मि ने पर्पल सैटिन सिल्क स्लिप ड्रेस पहनी थी और इसे कैप्शन दिया था, “किसी ने कहा - एक लड़की जो बड़े काम करने जा रही है, वह छोटी चीजों को अपने पास नहीं आने दे सकती... और मैं इससे पूरी तरह रिलेट करती हूं।“ रश्मिका ने जो ड्रेस पहनी थी उसमें पतली इलास्टिक स्ट्रैप डिटेल्स और ड्रॉप-डाउन नेकलाइन थी। रश्मिका की यह आउटफिट गर्मी के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है। वैसे रश्मिका का सिर्फ आउटफिट ही नहीं, एसेसरीज गेम भी काफी स्टाइलिश था। रश्मिका मंदाना ने अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज़ किया, जिसमें लेयर्ड डेंटी गोल्ड चोकर नेकलेस और स्टेटमेंट रिंग्स थे। मिनिमल मेकअप के साथ, अभिनेत्री ने अपने हेयर्स में मैसी लो-हैंगिंग पोनीटेल बनाया और बालों के कुछ स्ट्रैंड्स को फेस पर आने दिया।
वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात हो तो रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मंजनू के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। इसके अलावा, उनके पास अमिताभ बच्चन की गुड बॉय, और पैन-इंडिया फिल्म, पुष्पा भी पाइपलाइन में है।
तो, आप रश्मिका मंदाना की ड्रेस और लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
