Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रसिका दुग्गल के यह लुक्स समर्स के लिए हैं एकदम परफेक्ट
इन दिनों, रसिका दुग्गल हमें शानदार फैशन गोल्स दे रही हैं और हमें अपने स्टेटमेंट आउटफिट के जरिए इंस्पायर कर रही हैं। वेबसीरीज आउट ऑफ लव के लिए के प्रमोशन के दौरान, मिर्जापुर अभिनेत्री ने हमें दो शानदार फैशन गोल दिए। अपने एक आउटफिट से उन्होंने स्प्रिंग को सेलिब्रेट किया तो उनका दूसरा आउटफिट जियोमेट्रिकल पैटर्न था। रसिका के इन लुक्स को हू वॉर व्हॉट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया था और हमने आपके लिए उनके दो आउटफिट्स को डिकोड किया है।

रसिका दुग्गल का फ्लोरल पैंटसूट लुक
इस लुक में रसिका दुग्गल ने फ्लोरल पैंटसूट से अपने स्टाइल को एक ब्यूटीफुल टच दिया। उनका यह आउटफिट लेबल मैंगो से आया था। उनकी ड्रेस में एक कॉलर वाली शर्ट थी जिसे उन्होंने हाई वेस्ट फ्लेयर्ड पैंट के साथ पेयर किया था। इस आउटफिट लॉन्ग मैचिंग ब्लेजर भी था, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। वहीं, बेस कलर के रूप में आइवरी कलर के साथ, रसिका दुग्गल ने अपने आउटफिट को रेड फ्लोरल प्रिंट द्वारा हाइलाइट किया था, जिसने इस आउटफिट को वाइब्रेंट और चीयरफुल बना दिया। रसिका ने अपने आउटफिट के साथ प्वाइंटेड पम्पस को पेयर किया। वहीं एसेसरीज में उन्होंने नीता बूचरा के ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बैंगल्स और कलरफुल सिल्वर ईयररिंग्स को पेयर किया। वहीं मेकअप में, उन्होंने पिंक टोन से अपने लुक को खास बनाया। मिडल पार्टेड बन हेयरडू ने उनके लुक को कंप्लीट किया।

रसिका दुग्गल का जियोमेट्रिकल पैटर्न आउटफिट
रसिका दुग्गल का यह जियोमेट्रिकल पैटर्न आउटफिट लेबल से वेदिका ए से आया था। उनका यह आउटफिट कंटेपररी और चिक था। यह एक वन शोल्डर ड्रेस थी और शार्प पैनलेड हेम के साथ फ्लोई एसिमेट्रिकल सिल्हूट था। उनकी ड्रेस में एक मैचिंग बेल्ट थी, जो उनके पूरे अटायर में एक स्ट्रक्चर एड कर रही थी। इस आउटफिट में आइवरी, ब्लैक और ब्लू कलर के पैटर्न को शामिल किया गया था। ए सूटेबल बॉय की अभिनेत्री ने अपने आउटफिट के साथ गोल्डन हील्स को पेयर किया। उन्होंने वसुंधरा क्रिएटिव ज्वेलरी से नाज़ुक स्टार शेप्ड ईयररिंग्स को पेयर किया। वहीं, मेकअप को उन्होंनें न्यूड-ऑरेंज लिप शेड और विंग्ड आईलाइनर द्वारा हाइलाइट किया। वहीं मेकअप में गोल्डन टोन को भी एड किया गया था। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग पोनीटेल स्टाइल किया।

तो, रसिका दुग्गल का कौन सा आउटफिट और लुक आपको ज्यादा पसंद आया? यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
