Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अनिल कपूर के घर करवा चौथ मनाने पहुंची रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी, साड़ी में तस्वीरें हो रही वायरल

आज बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भी अपने-अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखा हैं। कई एक्ट्रेस करवा चौथ का त्योहार मनाने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची । जहां से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन समेत कई एक्ट्रेस की करवा चौथ आउटफिट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल कपड़ों में काफी खूबसूरत और आकर्षित लग रही हैं। फैंस को भी इनके आउटफिट्स काफी पसंद आ रहे है।

शिल्पा शेट्टी
करवा चौथ के लिए शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर की साड़ी कैरी की है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी की साड़ी दिखने में काफी सिम्पल हैं। लेकिन एक्ट्रेस को एलीगेंट लुक दे रही है। इस साड़ी के साथ शिल्पा शेट्टी ने कट स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। अपने इस लुक के साथ शिल्पा शेट्टी ने ग्रीन कलर का नेक पीस पहना है। जो उनके आउटफिट के साथ कंट्रास में जा रहा है। शिल्पा शेट्टी का मेकअप भी काफी आकर्षित है। उन्होने हेवी आइ मेकअप के साथ लाइटमेकअप किया है।

रवीना टंडन
हर साल की तरह इस साल भी रवीना टंडन ने अपने पति अनिल थडानी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने करवा चौथ आउटफिट्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होने पीले रंग की साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ रवीना ने अपने बालों में गजरा भी लगाया है। रवीना ने गले और कानों में हैवी ग्रीन कलर के ईयररिंग्स पहने है। इस लुक के साथ रवीना ने कोहल रिम्ड आई मेकअप कैरी किया है। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही है

नीलम कोठारी
अनिल कपूर के घर एक्ट्रेस नीलम कोठारी भी करवा चौथ का त्योहार मनाने पहुंची। जहां उन्होंने पिंक और ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है। इस लुक के साथ उन्होने बन हेयर स्टाइल कैरी किया है। और अपना मेकअप काफी सिम्पल रखा है।



Click it and Unblock the Notifications
