Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं रिचा और माहिरा, किसका लुक था बेहतर
यदि आप किसी फार्मल फंक्शन में एथनिक वियर से अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको बॉलीवुड दीवाज के वार्डरोब को एक बार जरूर चेकआउट करना चाहिए। आज हम आपको माहिरा खान और ऋचा चड्ढा के लेटेस्ट लुक्स की बात कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हमें अपने एथनिक आउटफिट्स के साथ शानदार फैशन गोल दिए। जहां ऋचा चड्ढा ने रीगल सूट पहना था, वहीं माहिरा खान ने अपनी सुंदर साड़ी से सबको इंस्पायर किया। इसलिए, यदि आप किसी फंक्शन में भाग लेने का प्लॉन कर रही हैं तो ऐसे में आपको माहिरा और ऋचा चड्ढा के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेना चाहिए-

माहिरा खान की फ्लोरल साड़ी
माहिरा खान अपनी फ्लोरल साड़ी में बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं, जिसे सानिया मस्कतिया ने डिजाइन किया था। उनकी साड़ी पर फ्लोरल प्रिंट इसे एक रिफ्रेशिंग लुक दे रहा था और उन्होंने अपनी साड़ी को एक मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया। अपनी इस साड़ी लुक के साथ माहिरा ने विंटेज वाइब्स को एड किया। वहीं, उन्होंने अपने लुक को ज्वैलरी फ्री रखा और मेकअप में पिंक लिप शेड और सटल कोहल आईज लुक रखा। अपने इस साड़ी लुक के साथ माहिरा ने मैसी बन बनाया।

ऋचा चड्ढा का रीगल सूट
ऋचा चड्ढा अपने एथनिक सूट में शानदार लग रही थीं, जिसमें उन्होंने कुर्ता और पजामा पेयर किया था। उनके लॉन्ग कुर्ता में गोल्ड टोन एसेंट्स थे और उन्होंने इसे फ्लेयर्ड मैचिंग पजामा के साथ पेयर किया। फुकरे एक्ट्रेस ने इस सूट के साथ फ्लोरल प्रिंट दुपट्टे को कैरी किया, जिससे उनका लुक और भी ज्यादा एलीगेंट और ग्रेसफुल लग रहा था। वहीं अपने इस एथनिक वियर के साथ ऋचा ने प्लेटफार्म सैंडल्स को पेयर किया। वहीं एसेसरीज में उन्होंने ईयररिंग्स को स्टाइल किया और मेकअप में म्यूट पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और कोहल आईज लुक दिया। वहीं हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टिड वेव्स लुक दिया।

आपको इन दोनों एक्ट्रेस में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
