Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
रितेश देशमुख ने मां की पुरानी साड़ी से बनवाए दिवाली के कुर्ते, देखें वीडियो
दिवाली के मौके पर देशभर में उत्साह देखने को मिला है। दिवाली सेलिब्रेशन में बी टाउन में अलग ही उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर स्टार्स ने फोटो शेयर कर फैंस को बधाई दी हैं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

उनका ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में रितेश अपने दोनों बच्चों के साथ कुर्ता पजामा पहने दिख रहे हैं। उनके इस एथनिक आउटफिट की खास बात यह है कि ये कपड़े उनकी मां की पुरानी साड़ी से बने हैं।

रितेश देशमुख ने मां की साड़ी का पहना कुर्ता
इस दिवाली एक्टर रितेश देशमुख ने हटकर काम किया है। दिवाली के दिन उन्होंने मां की पुरानी साड़ी से बने कुर्ते पहने हैं। रितेश देशमुख ने वीडियो में इस बात की जानकारी दी है। वीडियो की शुरुआत में उनकी मां साड़ी को हवा में लहराती हैं, उसी साड़ी के रंग के कपड़े पहने रितेश देशमुख और उनके बच्चे दिख रहे हैं। तीनों का ये नीले रंग का कुर्ता नए नहीं है बल्कि मां की साड़ी से बना हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए रितेश ने लिखा- मां की पुरानी साड़ी, बच्चों के लिए दिवाली के नए कपड़े, हैप्पी दिवाली। आप भी एक्टर के इस आइडिया को फॉलो कर सकते हैं। आप भी अपनी मां की साड़ी के फेस्टिव सीजन के लिए आउटफिट बनवा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ
दिवाली पर मां की पुरानी साड़ी से कुर्ता पहने के इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। उनके इस पहल की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही हैं। रितेश देशमुख अपने दोनों बेटों के साथ मां की साड़ी से बने कुर्ते पहनें नजर आएं है।

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने शाकाहारी बनने का किया फैसला
एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया ने शाकाहारी बनने का फैसला किया था। इसके साथ साथ दोनों जैविक खेती भी कर रहे हैं। रितेश के इस काम की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

जेनेलिया के पति रुप में पहचानते हैं लोग
रितेश और जेनेलिया की जोड़ी बी टाउन में परफेक्ट कपल में आता है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं। हाल ही में रितेश और जेनेलिया कपिल शर्मा शो पर आएं थे, शो पर रितेश ने बताया की साउथ में उन्हें लोग जेनेलिया के पति के रुप में जानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications