Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
रुबीना दिलैक साड़ी लुक या निक्की तंबोली पिंक वेस्टर्न लुक, फैशन में किसने मारी बाजी
बिग बॉस ओटीटी के शो के एपिसोड में बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक और कंटेस्टेंट निक्की तंबोली नजर आईं है। बिग बॉस ओटीटी शो में रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली का खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देखने को मिला है। रुबीना और निक्की के स्टनिंग लुक से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।

रुबीना और निक्की के फैंस उनके स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को काफी पसंद करते है। चलिए देखते हैं रुबीना और निक्की का सिजलिंग लुक।

साड़ी में रुबीना दिलैक
बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक इंडो वेस्टर्न साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ग्रे कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। रुबीना दिलैक गाउन स्टाइल साड़ी में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। रुबीना की इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने सिंपल साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहना है। स्वीटहार्ट नेक डिजाइन ब्लाउज में रुबीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रुबीना इस आउटफिट में मरमेड लग रही हैं।

रुबीना दिलैक मेकअप
रुबीना दिलैक ने साड़ी के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है। रुबीना ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। रुबीना ने शिमरी आई मेकअप किया है। पिंक ब्लश में रुबीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रुबीना ने चीकबोन्स पर काफी हाइलाइट लगाया है जो उनके लुक को शानदार बना रहा है। रुबीना ने लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है। रुबीना ने साड़ी के साथ न्यू हेयरस्टाइल कैरी किया है। उनका नया हेयर स्टाइल उन्हें अटैक्टिव बना रहा है। साड़ी के साथ रुबीना ने ब्रेसलेट, हेयरबैंड और ईयररिंग्स कैरी किए है।

पिंक आउटफिट में निक्की तंबोली
निक्की तंबोली पिंक डिजाइनर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। निक्की के आउटफिट की बात करें तो निक्की ने फ्रंट हॉल्टर नेक डिजाइन ड्रेस पहना हुआ है। उनके आउटफिट में एम्बेलिश्ड बेल्ट स्टिच्ड है जो उनके लुक को सेक्सी बना रहा है। आउटफिट के लोअर डिजाइन की बात करें तो अनीवन हेमलाइन की प्लीटिड स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। निक्की ने अपने लुक्स को हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया है। निक्की तंबोली की ड्रेस ना केवल फ्रंट बल्कि बैक से भी काफी शानदार है। डीप बैकलेस डिजाइन में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं।

निक्की तंबोली मेकअप
निक्की तंबोली अपने लुक्स और स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। निक्की तंबोली के मेकअप की बात करें तो निक्की तंबोली ने पिंक आउटफिट के साथ परफेक्ट मेकअप किया हुआ है। निक्की तंबोली के चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया हुआ है। निक्की ने ड्रेस से मैचिंग का पिंक आईशैडो लगाया हुआ है। पिंक आईशैडो के बाद एक्ट्रेस ने ब्लैक मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट किया है। पिंक लिपस्टिक में निक्की बेहद खूबसूरत लग रही हैं। निक्की तंबोली ने पिंक ब्लशर लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट किया है।



Click it and Unblock the Notifications
