Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
हाथों में हाथ डालें सलमान-कैटरीना ने किया रैम्प वॉक, दिखी अमेजिंग कैमिस्ट्री

बॉलीवुड सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी सलमान और कैटरीना ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए Haute Couture 2018 के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरें। बीती रात हुए फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा ने अपना इंडो-पर्शियन एरा से इंस्पायर्ड 'Zween' कलेक्शन को स्टेज पर उतारा। जिसका मतलब अरेबियन भाषा में 'सुंदर' होता है। सलमान खान और कैटरीना कैफ के स्टेज पर आते ही लोगों ने खूब जमकर चीयर किया और सीटियां बजाई। फैंस के रिएक्शन से साफ मालूम चल रहा था कि वो दोनों को साथ में देखकर कितने एक्साइटेड हैं।

शो के दौरान सलमान और कैटरीना दोनों ने ही रैम्प पर स्टाइल से अलग-अलग एंट्री मारी और फिर स्टेज पर आकर एक हो गए, फिर दोनों ने हाथों में हाथ डालकर रैम्प वॉक किया। वॉक के दौरान दोनों की ही कैमिस्ट्री साफ-साफ नजर आ रही थी।

इस दौरान सलमान खान ब्लैक कलर की पठानी सलवार और कुर्ते के साथ बंदगला जैकेट में नजर आएं। वहीं, कैटरीना ने सेंड ड्यून यानी रेतीली कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे में कैट वाकई बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे पर थ्री डी टेक्सचर के साथ सिल्वर कलर्ड के फ्लोरल कढ़ाई का काम किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर्ड फ्लोरल का ही काम किया हुआ मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ था।

दोनों के साथ में स्टेज पर आते ही हर किसी की निगाहें दोनों ही स्टार्स पर आ जमी। सलमान और कैटरीना वाकई साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। आखिर में मनीष मल्होत्रा ने रैंप पर आएं और दोनों ही शो स्टॉपर्स के साथ वॉक करके शो को एंड किया। सलमान और कैटरीना के रैम्प वॉक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
