Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सान्या मल्होत्रा के इन लुक्स से आईडिया लेकर अपडेट करें अपना समर वार्डरोब
इन दिनों सान्या मल्होत्रा नॉन-स्टॉप स्लेइंग स्प्री पर हैं क्योंकि वह अपनी आगामी फिल्म जिसका पगलैट का प्रमोशन कर रही हैं। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च 2021 को रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में अपने फैन्स के बीच फिल्म की रूचि बनाए रखने के लिए वह उसे प्रमोट कर रही हैं, साथ ही वह हर दिन कुछ बहुत बेहतरीन आउटफिटस से कुछ नए फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं। उनके फैशनेबल लुक को देखकर कहा जा सकता है कि कि उनके लुक ना केवल बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि कोई भी लड़की उनके लुक को कॉपी करके समर्स में अपने स्टाइल को एन्हॉन्स कर सकती हैं। हाल ही में, वह दो अलग-अलग वेस्टर्न वियर आउटफिट में नजर आईं और उन्होंने इसके जरिए एक स्टाइल इंस्पिरेशन दिया। तो चलिए आज हम आपको उनके दोनों लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

नियॉन ब्लेज़र, क्रॉप टॉप और जींस में सान्या मल्होत्रा
इस लुक में सान्या मल्होत्रा ने क्वार्टर-स्लीव ओपन-फ्रंट नियॉन ब्लेज़र को कैरी किया, जो कि लेबल मंदिरा विर्क से आया और इसमें उन्होंने प्रमुख स्प्रिंग फैशन गोल दिए। उन्होंने ब्लेज़र को स्लीवलेस प्लेन व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया और इसे हाई-वेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड जींस के साथ पेयर किया, जो कि अर्बन ब्रांड से आई है। सान्या के इस लुक को सुकृति ग्रोवर द्वारा स्टाइल किया गया। दंगल गर्ल ने रेड एंड ब्लैक क्रिश्चियन लुबोटिन हाई हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं मिनराली स्टोर से हुप्स और रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। सान्या ने अपने मिडिल पार्टिंग हैवी कर्ल हेयर को ओपन लुक दिया। वहीं मेकअप में, फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, कर्ल लैशेज, पिंक आईशैडो, हाइलाइटेड चीकबोन्स और पिंक लिप शेड से उन्होंने अपने लुक को उभारा।

ब्लू शर्ट और ऑरेंज स्कर्ट में सान्या मल्होत्रा
इस लुक में सान्या मल्होत्रा बेहद ही स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आ रही थीं। उन्होंने हाफ स्लीव्स की क्लासिक-कॉलर बटन स्काई ब्लू शर्ट को कैरी किया, जिसमें बड़े सफेद डॉटेड पैटर्न थे। उन्होंने अपनी शर्ट को एक हाई-वेस्ट चेन डिटेलिंग ऑरेंज मिनी स्कर्ट के साथ टक किया। सान्या का पहनावा लेबल डू-नट्स हनी से आया था और उन्होंने इसके साथ एक प्वाइंटेड व्हाइट पम्पस को पेयर किया। सान्या के इस लुक को सुकृति ग्रोवर द्वारा स्टाइल किया गया। दिवा ने अपने लुक को सिल्वर-टोन्ड हुप्स, ब्लू नेल पेंट और तंजीरे ब्रांड की रिंग्स के साथ एसेसराइज किया। उसने अपने हैवी कर्ल हेयर को इस बार ओपन रखने की जगह बन लुक दिया। वहीं मेकअप में सान्या ने फिल्ड ब्रो, ब्लैक विंग्ड आईलाइनर, ऑरेंज आई शैडो और पिंक लिप शेड से अपने लुक को स्पाइस अप किया।

तो, आपको सान्या मल्होत्रा के यह दोनों लुक्स कैसे लगे? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications