Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
वेडिंग सीजन में दिखना है सबसे अलग, तो सारा अली खान और सान्या मल्होत्रा की तरह पहनें लहंगा
जब किसी की शादी में जाने की बात होती है तो सबसे पहले मन में यही ख्याल आता है कि क्या पहना जाए। खासतौर से, महिलाएं तो वेडिंग फंक्शन या फिर किसी पार्टी में अपने लुक्स के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहती हैं। अगर आप भी वेडिंग फंक्शन में एक स्मार्ट और एलीगेंट लुक चाहती हैं तो अपनी फेवरिट एक्ट्रेस के लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। हाल ही में सारा अली खान और सान्या मल्होत्रा को एथनिक वियर में स्पोर्ट किया गया था। जहां सारा ने ऑरेंज शरारा सेट में खुद को स्टाइल किया था, वहीं सान्या मल्होत्रा ने मॉस-ग्रीन लहंगा पहना। इन दोनों ही डीवाज के लुक्स वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट हैं। तो, चलिए वेडिंग-वियर इंस्पिरेशन के लिए उनके एथनिक लुक्स पर बारीकी से नजर डालते हैं-

सारा अली खान का ऑरेंज शरारा
सारा अली खान ने इस लुक में एक ऑरेंज कलर का शरारा सेट स्टाइल किया है, जिसमें वह बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं। उनका यह आउटफिट डिजाइनर अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन किया गया था। इस शरारा में व्हाइट कलर से लीफ पैटर्न को हाइलाइट किया गया था, जो एक सटल लेकिन ब्यूटीफुल लुक दे रहा था। वहीं, ब्लाउज पर हैंड एंब्रायडिड एंबेलिश्ड वर्क इसे पार्टी रेडी बना रहा था। सारा ने इस आउटफिट के साथ केप को भी कैरी किया था, जिसमें मिरर डिटेलिंग की गई थी। सारा के इस लुक को तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किया गया। डीवा ने अपने लुक के साथ मिनिमल एक्सेसरीज लुक कैरी किया, उन्होंने नेकपीस को स्किप करके केवल डेलीकेट इयररिंग्स व रिंग्स पहने। वहीं, मेकअप को पिंक टच से हाईलाइट किया गया था।

सान्या मल्होत्रा का मॉस-ग्रीन लहंगा
सान्या मल्होत्रा ने इस लुक में मॉस-ग्रीन लहंगा पहना था जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ एक फ्लेयर्ड स्कर्ट और एक दुपट्टा था। सान्या मल्होत्रा के इस लुक को सुकृति ग्रोवर द्वारा स्टाइल किया गया था। उनके आउटफिट में हल्का फ्लोरल एसेंट था, जबकि उनके लहंगे में मिरर वर्क डिटेलिंग की गई थी, जो उनके लहंगे को वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन बना रही थी। सान्या का यह लहंगा वाणी वत्स के लेबल ववानी से आया था। अपने इस लुक में सान्या ने एक्सेसरीज पर काफी फोकस किया। उन्होंने मांगटीका और हैवी स्टेटमेंट चांदबाली से खुद को एक्सेसराइज किया। वहीं, मेकअप को पिंकिश-ब्राउन लिप शेड, कंटूरेट चीकबोन्स और ऑरंगिश-पिंक आई शैडो द्वारा हाइलाइट किया गया था। बधाई हो, एक्ट्रेस ने हेयर्स को ओपन रखने की जगह बन लुक दिया, जो उनके लुक को और भी एलीगेंट बना रहा था।

तो आपको इन दोनों एक्ट्रेस का यह एथनिक वियर लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
