Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में सारा का दिखा ग्लैम लुक, लाखों में है इस सेक्सी ड्रेस की कीमत
सारा अली खान की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। वह सिर्फ अपने चुलबुलेपन या बेहतरीन एक्टिंग के लिए ही नहीं जानी जाती हैं, बल्कि उनका स्टाइलिंग सेंस भी गजब का है। फिर चाहे बात स्विम सूट की हो या फिर एथनिक वियर, हर आउटफिट में उनका एक अलग ही लुक देखने को मिलता है। हाल ही में एक इवेंट के लिए सारा अली खान ने ब्लैक कलर की कट आउट थाई स्लीट ड्रेस को स्टाइल किया था, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। किसी नाइट पार्टी के लिए सारा के इस लुक को रिक्रिएट किया जा सकता है। तो चलिए देखते हैं कैसा था सारा का यह लुक-

मुंबई के एक इवेंट के लिए सारा अली खान ने इस शानदार मिडी ड्रेस के ऑप्शन को चुना। आउटफिट एक सी-थ्रू कट-आउट के साथ आया था जो उनके कर्व्स को हाइलाइट कर रहा था और इस आउटफिट में उनका स्लिम फिगर काफी स्टनिंग लग रहा था। इस ब्लैक आउटफिट को थाई-हाई स्लिट लुक दिया गया था, जिसमें सारा के स्लिम लेग्स काफी अच्छे लग रहे थे। फैंस सारा के लेटेस्ट लुक्स की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि इस सेक्सी इवनिंग आउटफिट में उनका लुक बेहद ही स्टनिंग लग रहा है। इस इवेंट में सारा ने कृति सेनन, वरूण धवन और कार्तिक आर्यन के साथ पोज भी दिए।

डेविड कोमा की ड्रेस को किया सारा ने स्टाइल
इस लुक में सारा ने डेविड कोमा का ट्यूल इंसर्ट और क्रिस्टल मिडी ड्रेस पहना था। यह लेबल के स्प्रिंग/समर 2022 कलेक्शन का हिस्सा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स लुक दिया। वहीं एक्सेसरीज को उन्होंने पूरी तरह से स्किप किया। आपको बता दें कि सारा की इस ड्रेस की कीमत लगभग 1 लाख रुपए है। सारा का यह आउटफिट ऑनलाइन अवेलेबल है। अगर आप सारा के इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं तो आप ऑनलाइन एक लाख रूपए खर्च करके इसे खरीद सकती हैं।

सारा की आने वाली फिल्में
वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा की आखिरी रिलीज फिल्म अतरंगी रे को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में सारा के साथ-साथ धनुष और अक्षय कुमार नजर आए थ। यह फिल्म पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वर्तमान में, अभिनेत्री को विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट की शूटिंग करते हुए देखा गया था। इसके अलावा, उन्हांने विक्की कौशल के साथ भी एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कंप्लीट की है।



Click it and Unblock the Notifications
