Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में सारा अली खान ने फ्लॉन्ट किया स्लिम फिगर, देखें स्टाइलिश लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बी टाउन की यंग एक्ट्रेस हैं। जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेट पर अक्सर उनका खूबसूरत लुक वायरल रहता है। सारा अली खान अक्सर इंडियन और ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस जब भी वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती है सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में सारा अली खान अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इंटरनेट पर सारा अली खान के इस बोल्ड लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैं। आइए एक नजर डालते हैं सारा अली खान के बोल्ड लुक पर।

ब्लैक ट्रांसपेरेंट आउटफिट में सारा अली खान
सारा अली खान के लेटेस्ट लुक की बात करें तो सारा अली खान ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं। ट्रांसपेरेंट ड्रेस में एक्ट्रेस बोल्ड पोज दे रही हैं। इंटरनेट पर सारा अली खान के इस ग्लैमरस अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है। वी नेकलाइन ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर लैस वर्क है। फुल स्लीव आउटफिट पर ब्लैक रेशम के धागे से कढ़ाई की गई है। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद फ्लॉलेस लग रही हैं।

सारा अली खान का मेकअप
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर सन किस्ड फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस बेहद नेचुरल और खूबसूरत लग रही हैं। सारा अली के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने मैट फिनिश लुक के लिए फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। एक्ट्रेस ने आंखों पर काजल लगाया है। वहीं उन्होंने काजल से आईब्रो को डिफाइन किया है। न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक आउटफिट के साथ मैसी हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।

इंटरनेट पर सारा अली खान के फैंस उनके इस फैशनेबल लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सारा अली खान लाखों महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल सारा अली खान के लुक को फॉलो करना पसंद करती हैं। आप भी सारा अली खान के कलेक्शन से आइडिया लें सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
