Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
पीले टॉप में नजर आई सारा अली खान, उनके इस लुक ने उड़ाए फैंस के होश

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी सारा की मूवी में रिलीज होने में थोड़ा वक्त है लेकिन स्टाइल और खूबसूरती के मौके पर सारा अभी से बी टाउन की एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही है। हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी में भी सारा ने अपने स्टाइल से मीडिया और फैंस को इम्प्रेस कर दिया था।
अब सोशल मीडिया में सारा की एक और फोटो ट्रेंड कर रही है, जिसमें सारा का स्टाइलिश अलहदा अंदाज देखने को मिल रहा है। हाल ही में केदारनाथ की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म की Wrap Up पार्टी में सारा पीले रंग का क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस पहनकर पहुंची, उनका ये लुक बहुत ही हटकर नजर आ रहा था।

सारा ने डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ पीले रंग का सार्टिन टॉप पहना हुआ था। पीटर पैन कॉलर और पफ्ड स्लीव्स वाले इस टॉप में सारा काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने रिप्ड जींस और प्लोरल हील्स पहनी थी जो उनके लुक को पूरा कर रहा था। पार्टी में फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और फिल्म में लीड रोल निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद थे लेकिन हर किसी की नजर सारा पर ही टिकी हुई थी।

केदारनाथ' के बाद सारा करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तले बन रही फिल्म 'सिंबा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट रणवीर सिंह होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
