Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
डिजाइनर संदीप खौसला की भतीजी की शादी में.. सारा से लेकर सोनम ने यूं सजाई शाम..

फैशन डिजायनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई नामी सेलिब्रेटिज ने शिरकत की। जहां सारा अली खान और करण जौहर ने डांस फ्लोर पर आकर धमाका कर दिया वहीं करण जौहर ने भी इस मौके पर जमकर ठुमके लगाए।
इस इवेंट पर ऐश्वर्या राय से लेकर सोनम कपूर ने अपनी मौजूदगी से फंक्शन में चार चांद लगा दिया। जहां श्वेता नंदा और सारा अली खान ने अपने क्लासिक लुक के लिए आइवरी साड़ी चुनी तो वहीं ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर एम्ब्रॉयडरी आउटफिट्स में नजर आएं।

सारा खान
इस रिसेप्शन की सारी लाइम लाइट सारा अली खान ने अपने ठुमको और ड्रेसिंग से चुरा ली। सारा अली खान इस प्रोग्राम में मिरर वर्क की व्हाइट साड़ी के साथ मैचिंग का ब्लाउज पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग का बॉल शेप में हैंडक्लच कैरी कर रखा था। सारा के लुक से ज्यादा रिसेप्शन पर उनके डांस की रही। उन्होंने सात समंदर पार.. सॉन्ग पर अपने सेक्सी मूव दिखाए।

सोनम कपूर
इस मौके पर सोनम कपूर ब्लैक एंड व्हाइट शरारा पहना, जिसके साथ एम्ब्रॉयडरी वर्क दुपट्टा कैरी किया और मांग टीका लगाया और स्टेटमेंट ईयरिंग्स पहनें। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने आप को कंप्लीट लुक दिया। उन्होंने अपने इस ट्रेडि शनल वियर के साथ पंजाबी जूती पहनी, जो उनके देसी अंदाज को और भी खूबसूरत बना रही थी। वहीं इस रिसेप्शन पार्टी में सारा अली खान भी ट्रैडिशनल अवतार में नजर आईं।

ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या रॉय बच्चन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की फ्लोर लेंथ हैवी इम्ब्रॉयडरी ड्रैस में खूबसूरत लग रही है।

भूमि पेंडनकर
भूमि अबू जानी संदीप खोसला के स्काई ब्लू इम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगे में पहुंची। वो इस ड्रेस में काफी सुंदर नजर आ रही थी।

श्वेता नंदा
श्वेता बच्चन नंदा सिंपल व्हाइट रंग की आइवरी साड़ी के साथ खूबसूरत ज्वैलरी में नजर आईं।

करण जौहर
करण जौहर ने काले रंग की डिजाइनर शेरवानी पहने हुए नजर आएं। इस कार्यक्रम में करण अपनी ही फिल्म के सॉन्ग राधा तेरी चुनरी.. सॉन्ग पर थिरकते हुए नजर आएं। वैसे मानना पड़ेगा कि करण एक्टिंग, एंकरिग और डायरेक्शन के साथ डांस में भी आलराउंडर है।

न्यूली कपल
फैशन डिजायनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू अपने पति सिद्धार्थ भंडारी के साथ खूब जंच रही थी। इस मौके पर सौदामिनी ने संदीप खौसला और अबू जानी की मर्जेंटा रंग का एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना हुआ था। जिस पर लाइम ग्रीन, पीकॉक रंग के धागे से काम किया हुआ था। वहीं उनके दूल्हे सिद्वार्थ ने लेड बैक, वाइब्रेंट यैलो, पर्पल और लाल कुर्ता के साथ कोल्हापुरी जूतों में नजर आएं।



Click it and Unblock the Notifications
