Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
फेस्टिव सीजन में टीवी की इन एक्ट्रेस से लीजिए फैशन मंत्रा
फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली हैं। उसके बाद वेडिंग सीजन भी शुरु हो जाएंगा। टीवी एक्टर सरगुन मेहता, आशा नेगी ओर रिद्दी डोगरा ने ट्रेडिशनल ड्रेस में कुछ फोटोज शेयर की है।
हाल ही में सरगुन के भाई की शादी गोआ में हुई थी जिसमें सरगुन के अलावा आशा नेगी और रिद्दी डोगरा नजर आई। इस दौरान ये सेलिब्रेटी ट्रेडिशनल और चिक ड्रेसेज में नजर आई। इन लुक को आप भी फॉलो कर सकती हैं।

सरगुन मेहता
1. लहंगा
अपने भाई की शादी में सरगुन ने मस्टर्ड रंग का लहंगा चुना और साथ में नेट दुपट्टा और गोल्ड ब्लाउज पहन रखा था। साथ में उन्होंने हेवी मांग टीके के साथ चोकर स्टाइल का नेकलेस पहन रखा था।

2. गोल्ड गाउन
एक और फंक्शन में ये एक्टर स्वप्निल शिंदे गाउन में नजर आई। नी हाई स्लिट इस गाउन की नेकलाइन गोल्ड से एम्बेलिशमेंट थी। सरगुन इसमें काफी सुंदर नजर आ रही थी।

3. शरारा
शादी के एक इवेंट में शरगुन शरारा में नजर आई। उन्होंने ऑरेंज रंग का शरारा पहन रख था।

4. बॉल ड्रेस
एक ओर फंक्शन में सरगुन बॉल ड्रेस में नजर आई। वो इस बॉल ड्रेस में किसी प्रिंसेस से कम नजर नहीं आ रही थी।

5. पिंक शरारा
एक दिन के फंक्शन में सरगुन ने पिंक कुर्ता के साथ गहरे पिंक कलर का शरारा पहना था। साथ में उनका दुपट्टा बहुत ही भारी भरकम था। जो इस शरारे का लुक बढ़ा रहा था।

1 . आशा नेगी : सलवार कमीज
शादी के इवेंट में आशा नेगी पाउडर ब्लू कलर के सलवार कमीज में नजर आई। इस के साथ उन्होंने चिकनकारी जैकेट पहन रखा था। साथ में उन्होंने ऑक्सीसाइज्ड ज्वैलरी पहन रखी थी।

2 . गोल्ड और महरुन लहंगा
एक ओर इवेंट में वो गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाले महरुन लहंगे में नजर आई जिसमें जरदोजी का काम किया हुआ था। महरुन ब्लाज और नेट दुपट्टा के साथ में उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी पहन रखा था।

3. साड़ी
आशा नेगी का ये साड़ी लुक बहुत पसंद आया। जिसमें उन्होंने मेचिंग ब्लाउज पहन रखा हैं

4. . लहरिया दुपट्टा
आशा ने एक इवेंट पर व्हाइट कुर्ताके साथ व्हाइट प्लाजों पहन रखा था। साथ में उन्होंने ऑरेंज रंग के मिरर वर्क वाला लहरिया दुपट्टा पहन रखा था। इसके साथ हेवी ईयररिंग्स ओर साथ में गोल्डन जूती पहन रखा था।

रिद्दी डोगरा
रिद्दी डोगरा ने इस मौके पर सिल्वर कड़ाई के लहंगे स्कर्ट पहना हुआ था। इस लहंगे के साथ् उनका ऑफ शोल्डर वाला स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज काफी स्टनिंग लग रहा था।

पिंक लुक
एक इवेंट में रिद्दी पिंकधोती स्टाइल जम्पसूट में नजर आई साथ में उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला शीर केप पहन रखा था।



Click it and Unblock the Notifications
