Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
RIP Satish Kaushik : चला गया ’अंडे का फंडा’ मैन, तस्वीरों में देखें इनका स्टाइल

मस्तमौला और बेफ्रिक इंसान थे सतीश कौशिक। कल की होली उनके परिवारवालों को गहरा सदमा दे गई। किसी ने सोचा नहीं होगा हंसने-हंसाने वाला इंसान हमारे बीच नहीं रहेगा। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में सतीश कौशिक का जन्म हुआ था। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सतीश कौशिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। साल 1993 में फिल्म रूप की रानी, चारों का राजा' से बतौर निर्देशक सतीश कौशिक ने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। कल का दिन सतीश कौशिक के लिए नही ंहम सभी के लिए काला दिन रहा। उनके निधन की खबर ने हरेक की आंखें नम कर दीं। सोचा नहीं था ऐसा होगा। उनके निधन की खबर पर ऐक्टर अनुपम खेर ने टिवटर पर लिखा, 'म्रत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच। पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त के बारे में लिखूंगा, ये मैने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!! लाइफ विल नेवर बी द सेम विदाआउट यू सतिश! ओम शांति!
फोटो 1 'हम खुद को भी हांडा साहब बुलाते हैं'
आज भी लोगों को याद है सतीश कौशिक का बेहतरीन डॉयलॉग - 'हम खुद को भी हांडा साहब बुलाते हैं'। असल में, जी5 पर एक वेब सीरिज हिट हुई थी। उसका नाम था - ब्लडी ब्रदर। इसमें सतीश कौशिश ने हांडा साहब का किरदार किया था। इस वेब सीरीज के प्रमोशन को लेकर वो दिल्ली भी आए थे। बातचीत के दौरान ने उन्होंने बताया था कि पिछले कई सालों से मैंने अपने आपको री-इनवेंट करने की कोशिश की है। राइट फॉर्म सूरमा, स्कैम, छलांग और कागज आदि में तरह-तरह के काम किए हैं। ब्लडी ब्रदर में बहुत अनूठा और अतरंगी किरदार है - हांडा नाम है। मजेदार और किस्से सुनाने वाला आदमी है। जैसे अपने आप में बहुत तल्लीन आदमी है। खुद को तुर्रम खां समझता है। बहुत बड़ा गैंगेस्टर है। वह है भी ऐसा, बड़ा दिलेर है। इसे निभाने में बड़ा मजा आया। खास बात यह रही कि हांडा के कैरेक्टर को जीवंत करने के लिए सतीश ने न केवल आवाज बदली थी, बल्कि अस्थमा होने के बावजूद सिगार भी पिया। इस फोटो में हांडा साहब उर्फ सतीश कौशिक कितने हैंडसम और कूल लग रहे हैं। इसकी बानगी दे रहा है ब्लैक कोट-पैंट, रेड टाई, रेड गैस, ब्लैक जूते, ब्लैक सॉक्स और उनकी बॉडी लैंग्वेज।
फोटो 2 कल ही खेली है होली
आज एक्टर सतीश कौशिक भले ही इस दुनिया में नहीं हों, लेकिन कल वो होली के रंग में अपनों के बीच रंगे हुए थे। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें आज भी खूब सर्च की जा रही है। गीतकार जावेद अख्तर के घर पर हुई होली में सतीश कौशिक ने जावेद अख्तर, शबाना आजमी, महिमा चौधरी और ऋचा चड्ढा, अली फजल के साथ होली मनाई थी । तस्वीरें शेयर करते हुए सतीश कौशिक ने लिखाक था- कलरफुल होली और फन होली पार्टी। निधन के बाद फैंस इस पोस्ट के कमेंट में दुख जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसे पता था ये उनकी आखिरी होली होगी।
फोटो 3 नामचीन खिलाड़ियों के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ जुड़े
ओलंपिक में भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और श्रीकांत किदांबी के साथ अभिनेता सतीश कौशिक की यह तस्वीर काफी चर्चित हुई थीं। बैंक ऑफ बड़ौदा को इन लोगों इंडोर्स किया था। इस फोटो में देखिए सतीश कितने क्यूट और बिंदास लग रहे हैं। उन्होंने पहनी है ब्लैक टी-शर्ट, हाफ स्लीव की व्हाइट कलर की कार्गो जैकेट, गोल्डन पैंट और व्हाइट स्पोटर्स ष्शूज। फोटो में उनका ऐक्शन देखते ही बनता है।
फोटो 4 चर्चा में रही छत्रीवाली
यह तस्वीर छत्रीवाली के प्रमोशन की है। इसमें अभिनेता सतीश कौशिक अपने निर्देश के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी 'छत्रीवाली' महिला स्वायत्तता पर केंद्रित कहानी है। 'छत्रीवाली' में रकुल प्रीत सिंह और सुमीत व्यास मुख्य भूमिका में दिखाई पड़े थे और कहानी एक कंडोम कंपनी के कारण चर्चा में रही। इसमें सतीश कौशिक ने कैंडो कंडोम के प्रमुख की भूमिका निभाई थी। इसमें कंडोम के बारे में उनके सिग्नेचर डायलॉग "यंग जेनरेशन की ये ही बात मुझे पसंद हैं" का तड़का आज भी लोगों की जुबान पर है। सतीश कौशिक की अदाकारी लोगों को बेहद इम्प्रेसिव लगी थी।
फोटो 5 नियति का खेल, जिसे मानना ही पड़ता है
इस वीडियो में सतीश कौशिक एयरपोर्ट में स्पॉट किए गए। वो अपनी प्यारी बेटी वंशिका से मिलने के लिए व्याकुल थे। बेटी वंशिका और पत्नी शशि के प्रति उनकी संजीदगी हर कोई जानता है। उनकी कॉलेज के जमाने की दोस्त और बेहतरीन अदाकरा ने उनके निधन पर एक पोस्ट किया है। उसमें भी सतीश कौशिक को लेकर पूरी शिद्दत से बात की गई है। नीना गुप्ता ने अपने वीडियो संदेश में कहा है , उसकी छोटी बच्ची और उसकी पत्नी शशि के लिए बहुत मुश्किल समय है। उन्हें कुछ भी चाहिए मैं उनके साथ हूं। भगवान उनको हिम्मत दे खासतौर पर वंशिका को।" वीडियो के साथ नीना ने लिखा, "अलविदा कौशिकन।"



Click it and Unblock the Notifications