Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
शादी फैशन: हम आपके हैं कौन स्पेशल
फैशन के ट्रेंड में बोल्डस्काई नम्बर वन है,इसीलिए हम आपको अपडेट रखते हैं। चलिए आज बात करते हैं 90 के दशक की फिल्मों के फैशन की। हम सभी ने ''हम आपके हैं कौन'' मूवी जरूर देखी होगी। यह कोई रेगुलर मूवी नहीं बल्कि उस जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
इस मूवी में जो डिजाइन पहनी गई थी, वो आज तक लड़कियों के वॉर्डरोब में देखने को मिलती हैं। आइए जानते हैं 'हम आपके हैं कौन', फिल्म ने कौन सी चीजों को लेटेस्ट फैशन में शामिल कर दिया था:

1. सिग्नेचर ग्रीन लंहगा- निशा का ग्रीन लंहगा हर किसी को याद होगा। इस लंहगे पर गले तक एम्ब्रोयडी का काम था, इसकी स्लीव्स फूल थी और इसमें ग्रीन स्कर्ट के साथ दुपट्टा भी था। इस लंहगे को ओ दुल्हे की सालियों, वाले गाने में माधुरी दीक्षित ने पहना था।

2. पीली साडी- धिक ताना वाले गाने में माधुरी ने इस साड़ी को पहना था। उस समय यह साड़ी, बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली साड़ी की डिजाइनों में से एक हो गई थी।

3.बैंगनी साडी- पहले बैंगनी रंग का प्रचनल इतना ज्यादा नहीं था। लेकिन बाद में दीदी तेरा देवर के गाने के आने से ही इस साड़ी की धूम हो गई। वाकई में, यह साड़ी गज़ब की दिख रही थी।

4. हरी साड़ी- माधुरी ने इस फिल्म में एक हरे रंग की साड़ी को पहना था। यह साड़ी काफी अच्छी लग रही थी।
इस तरह, हम आपके हैं कौन फिल्म के ड्रेसेस ने पूरे भारत में धूम मचा दी थी और फैशन जगत में एक नया आयाम स्थापित कर दिया था। तब से लेकर आज तक हर लड़की ही वॉर्डरोब में इनमें से कुछ न कुछ आइटम आपको जरूर देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
