Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Birthday Shilpa Shetty: पार्टी में शिल्पा शेट्टी की तरह पहनें कलर ब्लॉक्ड ड्रेस और दिखें स्टाइलिश
शिल्पा शेट्टी बी-टाउन की उन स्टाइलिश एक्ट्रेस में से हैं, जो कभी भी अपने फैशन और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकतीं। उनके फैशन गेम ने कभी भी फैन्स को निराश नहीं किया। दिवा के फैशन च्वाइसेस हमेशा यूनिक, फैशनेबल, स्टाइलिश और असाधारण रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के स्टाइल की खास बात यह है कि वह हमेशा एक बिल्कुल अलग पोशाक के साथ आती है और लाइमलाइट चुरा लेती है। अभिनेत्री वर्तमान में डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज कर रही है और इस दौरान वह कुछ बहुत ही शानदार आउटफिट्स में नजर आ रही हैं और हाल ही में उन्होंने एक बार फिर हर किसी को हैरान कर दिया। लेटेस्ट एपिसोड के लिए, शिल्पा ने एक कलर ब्लॉक्ड आउटफिट को कैरी किया, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थी। उसकी पोशाक की कीमत 30 हजार से कम है और यह निश्चित रूप से वेडिंग फंक्शन के लिए एक बेहतरीन आउटफिट ऑप्शन है। तो, आइए हम उसके पहनावे पर करीब से नज़र डालें, उसे डिकोड करें-

लेटेस्ट एपिसोड के लिए, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक ऑफ-शोल्डर स्टाइल कलर-ब्लॉक्ड ड्रेस के ऑप्शन को चुना, जिसे गुलाबी, लाल, पीले और गुलाबी स्ट्राइप्ड पैटर्न द्वारा उभारा गया था। उसकी सुंदर रैप ड्रेस में थाई-हाई साइड स्लिट के साथ ओवरलैप डिटेलिंग और एसिमेट्रिकल हेम था। शिल्पा के इस लुक को संजना बत्रा द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने अपने इस कलर ब्लॉक्ड आउटफिट के साथ हैंड एंब्रायडिड बेल्ट को पेयर किया, जिसने उसकी पोशाक में संरचना जोड़ दी। इसमें गोल्ड माइक्रो कट, गोल्ड मेटल फ्लॉवर, पिंक बीड्स, ग्रीन स्टोन्स और गोल्ड फ्रिन्ज था। शिल्पा शेट्टी की ड्रेस क्यूबिक लेबल से आई है और इसकी कीमत लगभग 28,500 रुपये है। धड़कन एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट फ्यूशिया पिंक हील्स को पेयर किया। वहीं शिल्पा ने अपने लुक को लॉन्ग इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया।

वहीं मेकअप फ्रंट पर, फाउंडेशन और कंसीलर के सही अनुपात के साथ, शिल्पा शेट्टी ने अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स, जॉलाइन और नेकलाइन को कंटूर और हाइलाइट किया। फिल्ड ब्रो, ब्लैक आईलाइनर, कोहल्ड आईज़, पिंक आई शैडो, सॉफ्ट ब्लश और लाइट पिंक लिप शेड ने उनके लुक को चार चांद लगा दिए। द लाइफ इन ए मेट्रो अभिनेत्री ने अपने हेयर्स को मैसी मिड-पोनीटेल लुक दिया और हमेशा की तरह वह इसमें सुपर स्टनिंग लग रही थी।
हमें शिल्पा शेट्टी की यह ड्रेस बहुत पसंद आई और अगर आप इसे किसी शादी में पहनना चाहती हैं, तो आप इसे फ्यूशिया पिंक लेगिंग या पैंट के साथ भी पहन सकती हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की इस ड्रेस के बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
