Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
पिंक एंड ग्रीन सीक्वेंस साड़ी में बेहद स्टनिंग लग रही हैं शिल्पा शेट्टी
चाहे वह फिटनेस, रेसिपी, ब्यूटी, फैशन या स्टाइल के बारे में हो, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने इंस्टाग्राम फीड पर नए गोल्से देती ही रहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ज्यादातर अपने फैशनेबल लुक के लिए लगातार सुर्खियों में रहती है और इस बार भी उन्होंने अपनी शानदार सीक्वेंस साड़ी लुक से सबका ध्यान खींचा। अपनी लेटेस्ट तस्वीर में, दिवा अपने ग्रीन एंड पिंक कलर की हैवी सीक्वेंस साड़ी में बेहद ही शाइन कर रही हैं। उनका यह एथनिक लुक उनके ग्लैमरस लुक को कई लेवल ऊपर ले जा रहा है। तो, आइए हम उनकी साड़ी पर एक नज़र डालें और इसे स्टाइल इंस्पिरेशन के लिए डिकोड करें।

तो, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इस लुक में नियॉन ग्रीन कलर की हैवी सीक्वेंस साड़ी को कैरी किया था, जिसमें ज़िग-ज़ैग पिंक कलर स्ट्राइप्स पैटर्न से इसे हाईलाइट किया गया था। शिल्पा की यह साड़ी आकांक्षा गजरिया के लेबल से आई थी और उन्होंने अपनी इस सीक्वेंस साड़ी के पल्लू को एक ओपन स्टाइल में कैरी किया। शिल्पा के इस लुक को संजना बत्रा द्वारा स्टाइल किया गया। धड़कन एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी को गहरे रंग के डीप नेक पिंक ब्लाउज के साथ पेयर किया। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने हील्स की एक जोड़ी के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया। वहीं सिल्वर-टोंड स्टड्स और चोकर के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया, जो प्रेरणा राजपाल के आमरिस ब्रांड से आए थे। इसके अलावा शिल्पा ने रेनू ओबेरॉय द्वारा ब्रेसलेट और मोआज़ती से रिंग्स को भी कैरी किया।

वहीं मेकअप फ्रंट पर, फाउंडेशन और कंसीलर के सही अनुपात के साथ, उसने अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स, और जॉलाइन को थोड़ा कंटूर और हाइलाइट किया। फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, ब्लैक विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा, पिंक आई शैडो, सॉफ्ट ब्लश और पिंक लिप शेड ने उनके लुक को निखारा। बाज़ीगर अभिनेत्री ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया और उन्हें वेव्स लुक दिया, जिसमें वह बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थी। शिल्पा शेट्टी ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ’थोड़ा गुलाबी, थोड़ा सा हरा ... एक चुटकी भर चमक’ और ढेर सारी शीन।
तो, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के इस स्पार्कलिंग साड़ी और ग्लैमरस लुक के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
