Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पिंक साड़ी ड्रेस में बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। साथ ही इस फैमिली हॉलिडे की तस्वीरें व वीडियोज वह इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं। उनकी हॉलिडे की तस्वीरें बीच फैशन गोल्स को भी सेट कर रही हैं। हाल ही में शिल्पा ने बिकिनी में अपने तस्वीरें व वीडियोज शेयर किए थे, जिन्हें फैन्स ने काफी पसंद किया था। हाल ही में शिल्पा ने अपनी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस बार वह पिंक कलर की साड़ी ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह सुपर स्टनिंग लग रही थीं। शिल्पा के इस आउटफिट को आउटिंग या हॉलिडे पर आसानी से पहना जा सकता है। तो चलिए देखते हैं कैसा था शिल्पा का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने वन शोल्डर पिंक साड़ी ड्रेस को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया, जो लेबल साक्षी और किन्नी से आया था। उसकी बॉडी-हगिंग मिनी ड्रेस में येलो थ्रेड से शार्प माइक्रो प्लीट्स और हैंड एंब्रायडिड पैटर्न बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। कंधे पर रफ डिटेलिंग, साइड स्लिट और टैसल्स बॉर्डर ने इस ड्रेस को और भी स्टाइलिश टच दिया। शिल्पा के इस आउटफिट की कीमत 25k थी। शिल्पा के इस लुक को एक हील्स के साथ कंप्लीट किया। धड़कन एक्ट्रेस के इस लुक को मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया। शिल्पा ने व्हाइट पर्ल डिटेल्ड सिल्वर-टोन्ड हुप्स, ब्रेसलेट, रिस्ट-वॉच और रिंग्स के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया, जो लेबल निक नैक नूक़ से आईं थीं। इसके साथ उन्होंने सिल्वर नेल पेंट के साथ अपने लुक को और भी ब्यूटीफुल बनाया।

वहीं मेकअप में, शिल्पा ने फाउंडेशन और कंसीलर के न्यूनतम अनुपात के साथ, शिल्पा शेट्टी ने अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को थोड़ा हाईलाइट किया। इसके साथ ब्लैक कोहल, लाइट आईशैडो, काजल, सॉफ्ट ब्लश, और पिंक लिप शेड से उन्होंने अपने मेकअप को कंप्लीट किया। वहीं हेयर्स को शिल्पा ने मिडिल पार्टिंग ओपन लाइट वेव्स लुक दिया।
आपको शिल्पा का यह लेटेस्ट हॉलिडे लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications