Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
#Cannes 2017: रेड कार्पेट पर फैशन डिजास्टर, जब कोई रिवॉल्वर रानी तो कोई एलियन बनकर आया
कांस फेस्टिवल ग्लैमर, एलिगेंस और खूबसूरत गाउन्स के लिए, जाना जाता है लेकिन यहां कई सेलिब्रेटिज ऐसी भी थी जो अपने अजीबो गरीब फैशन सेंस के लिए याद की जाती है।
अगर आप सोचते है कि मेटा गाला में प्रियंका चोपड़ा का ट्रेंचकोट गाउन लुक बहुत ही अजीब था। तो हम आपकों कांस फेस्टिवल के अतीत के पन्नों में ले चलते है जहां जानी मानी सेलिब्रेटिज ने एक से बढ़कर एक फैशन डिजास्टर के रुप में नजर आई थी।
सच मानिए शायद उन सेलिब्रेटिज को भी नहीं मालूम होगा कि उस समय उन्होंने क्या पहना था। आइए एक नजर डाले उन सेलिब्रेटिज पर जिन्हें कांस फेस्टिवल की हिस्ट्री में फैशन डिजास्टर के लिए जाना जाएगा।

1. सारा फॉरेस्टिर
कांस 2007 में फ्रेंच एक्टर सारा फॉरेस्टिर का यह किलिंग लुक कोई नहीं भूल सकता है।

2. डिजाइनर लारिसा केट्ज
जब ये मोहतरमा कांस फेस्टिवल 2013 के रेडकार्पेट में इस अजीबो गरीब ड्रेस पहनकर पहुंची। ज्यादात्तर लोग इनकी डिजाइन स्किल्स पर ही चर्चा कर रहे थे।

3. एलिना लेनिना
रियालिटी टीवी स्टार एलिना लेनिना कांस 2016 में जब ऊपर से नीचे मर्जेंटा रंग के अजीब से कॉस्ट्यूम में दिखी। वर्ष 2014 में वो नेट गाउन और स्काई हाई बन लुक नजर आई। अपने इन लुक में वो किसी फिंक्शन शो के कैरेकटर से कम नहीं लग रही थी। हर साल वो अपने अजीबो गरीब आउटफिट्स और हेयर स्टाइल की वजह से कांस के फैशन डिजास्टर सेलिब्रेटी की लिस्ट में टॉप में रहती है।

4. फ्लोरेंस वेल्च
सिंगर फ्लोरेंस जब कांस के 2013 के रेड कार्पेट में पहुंची तो ऐसा लगा जैसे वो सीधे नाइट ड्रेस में ही उठकर आ गई हो। उनका पिंक पोलका डॉट मीयू मीयू ड्रेस ओर उस पर येलो एंड ब्लैक कॉम्बिनेशन का फुटवियर उनपर काफी फनी लग रहा था।

5. वियान झांग
चाइनीज एक्टर सिंगर वियान झांग साल 2015 में कांस के रेड कार्पेट पर जब पहुंची तो ऐसा लग रहा था कि वो जैसे किसी पीरियॉडिकल मूवी की शूटिंग से पैकअप करके कांस पहुंची हो।

6. मिलिया जोवोविच
वर्ष 1997 के कांस की रेड कार्पेट पर इस अमेरिकन एक्ट्रेस को देखकर इजिप्ट के पुराने जमाने की याद आ गई होगी। इस ड्रेस में वो कांस में सभी सेलिब्रेटी के बीच किसी नमूने से कम नहीं लग रही थी।

7. टिल्डा स्वींटन
मटेलिक शाइन ड्रेस और स्काई हाई बन में इस ब्रिटिश एक्ट्रेस का साल 2013 कांस का लुक आज भी सबके जेहन में बसा हुआ है। वो किसी एलियन से कम नहीं दिख रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
