Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ऑलिव ग्रीन ड्रेस में बेहद एलीगेंट नजर आ रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा बड़े परदे की उन एक्ट्रेस में शुमार है, जिन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए ना सिर्फ बॉडी ट्रांसफोरमेशन किया। बल्कि पिछले कुछ सालों में सोनाक्षी की स्टाइलिंग में भी गजब का ट्रांसफोरमेशन दिखाई दिया है। वर्तमान में, चाहे इंडियन वियर से लेकर वेस्टर्न वियर आउटफिट सोनाक्षी हर लुक को बेहद ही ग्रेसफुली कैरी करती हैं। उनके हर लुक में एक डिफरेंट टच होता है, जो उनके स्टाइल को बेहद खास बनाता है। हाल ही में एक बार फिर सोनाक्षी ने अपने स्टाइल से हर किसी को हैरान किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑलिव ग्रीन स्कर्ट सेट में कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही थीं। साथ ही अपकमिंग वेडिंग फंक्शन के लिए भी वह नए फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। तो चलिए जानते हैं कैसा था

सोनाक्षी का यह लेटेस्ट लुक-
इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा ने अर्पिता मेहता द्वारा सेट की गई खूबसूरत ऑलिव ग्रीन स्कर्ट सेट को कैरी किया था, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। उनकी स्कर्ट में पर्ल ट्विग प्रिंट थे। दबंग एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत जॉर्जेट स्कर्ट के साथ एक स्लीवलेस प्लंजिंग-नेकलाइन हैवी गोल्डन ब्लाउज को टीमअप किया, जिसमें मिरर वर्क इसे और भी खूबसूरत बना रहा था। सोनाक्षी ने अपने आउटफिट की लेयरिंग के लिए ब्लाउज की मैचिंग गोल्डन जैकेट को कैरी किया, उन्होंने इसे कंधे पर बेहद ही खूबसूरती के साथ कैरी किया। भुज एक्ट्रेस के इस लुक को मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया। सोनाक्षी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हील्स पहनें और रजवाड़ा ब्रांड के गोल्ड टोन्ड चोकर और बैंगल्स के साथ अपने लुक को एसेसराइज किया।

वहीं मेकअप फ्रंट में, मिशन मंगल एक्ट्रेस ने फाउंडेशन व कंसीलर से बेस बनाने के बाद अपने टी-जोन को हल्का सा हाईलाइट किया। वहीं ब्लैक कोहल, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा, लाइट आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश और लाइट-पिंक लिप शेड से उन्होंने अपने मेकअप को कंप्लीट किया। हेयर्स को सोनाक्षी ने मिडिल पार्टिंग ओपन स्ट्रेट लुक दिया, जिसमें वह बेहद ही गार्जियस नजर आ रही थीं।
आपको सोनाक्षी सिन्हा का यह ऑलिव ग्रीन इंडो-वेस्टर्न लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
