Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोनम दी वेडिंग: इन मशहूर डिजाइनर की ड्रेस पहनेंगे सोनम कपूर और आनंद आहूजा

बॉलीवुड की फेशनिस्तां सोनम कपूर इस 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहुजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोनम के घर शादी की तैयारियां इस वक्त बहुत ही जोर शोर से चल रही है। सोनम और आनंद की शादी का ई कार्ड भी वायरल हो चुका है। मेहेंदी, शादी और रिसेप्शन पार्टी के लिए अलग-अलग कार्ड मेहमानों को ई-मेल किए गए है। सभी फंक्शनों के लिए अलग अलग ड्रेस कोड रखा गया है।
जहां मेहंदी में ड्रेस कोड सफेद है, वहीं शादी में पारंपरिक भारतीय पोशाक को ड्रेस कोड रखा है और रिसेप्शन में इंडियन और वेस्टर्न फॉर्मल ड्रेस कोड है। सोनम कपूर इंडस्ट्री में पहले से ही अपने फैशन सेन्स को लेकर जानी जाती है और सोनम किस डिजाइनर का ब्राइडल ड्रेस पहनेगी, इसे लेकर फेंस में बहुत ही उत्सुकता है।

सभी जानना चाहते हैं कि वो अपने इस खास दिन पर क्या पहनेंगी? लेकिन लोग कयास लगा रहे है कि सोनम अपनी शादी में फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की गई ड्रेस पहनेंगी। सोनम ने एक मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो "पारंपरिक भारतीय कपड़े पसंद करती है, जो हमेशा ही फैशन में रहते है, और हर लड़की का सपना होता है कि वो अपने स्पेशल दिन में अनमिका खन्ना की ड्रेस पहनें। वो कई बार अनमिका खन्ना के ब्राइडल कलेक्शन की तारीफ भी कर चुकी है।
इसके अलावा सोनम कपूर के राल्फ और रुसो के डिजाइनर आउटफिट्स पहनने की चर्चा भी चल रही है। सोनम पेरिस फैशन वीक में राल्फ और रुसो के लिए वॉक भी कर चुकी है और कांस फेस्टिवल में भी वो राल्फ और रुसो की आउटफिट्स में नजर आ चुकी है।
वहीं सोनम के दूल्हें राजा और उनकी फैमिली के लिए डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ड्रेस डिजाइन कर रहे है। खबरों की माने तों कपूर और आहुजा फैमिली मशहूर डिजाइनर राघवेंद्र के पास पहुंचे और राघवेंद्र आनंद आहूजा और उनकी फैमिली के लिए ड्रेस डिजाइन करेंगे।
सोनम की मेहंदी की रस्म का आयोजन 7 मई को सनटेक सिग्नेचर आइलैंड, बीकेसी में निर्धारित है, शादी एक दिन बाद 8 मई को बांद्रा में सोनम की चाची के बंगले में होगी। रिसेप्शन पार्टी मुंबई के होटल लीला में उसी शाम होगी।



Click it and Unblock the Notifications
