Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
सोनम दी वेडिंग: 18 महीने में तैयार हुआ था सोनम की संगीत सेरेमनी का लहंगा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की वेडिंग की चर्चा पूरे बॉलीवुड में हो रही है। फैंस बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम के वेडिंग लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने मेहंदी सेरेमनी के बाद संगीत फंक्शन में सोनम कपूर ने अपने ट्रेडिशनल लुक से एक बार फिर से अपने फैंस को अपना दीवाना बना दिया। जैसा कि संगीत सेरेमनी की थीम क्रीम व्हाइट कलर थी। इस मौके पर दूल्हा दुल्हन से लेकर सभी गेस्ट क्रीम व्हाइट कलर्स के आउट्फिट्स में नजर आए।
सोनम कपूर भी इस मौके पर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खौसला के ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में गॉर्जियस लुक में नजर आई। सोनम के लहंगे ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सोनम ने इस हैवी लहंगे के साथ गोल्डन और चिकनकारी वर्क के हैवी चोली के साथ अपनी मां के जड़ाऊ गहने पहने थे। सोनम ने ड्रेस को मैच करते हुए बड़े झुमके और चोकर नेकलेस कैरी किया था। साथ ही मांग टीका भी लगाया है जो उनके ड्रेस के साथ पूरी तरह मैच कर रहे थे। इस लहंगे को तैयार करने वाले डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खौसला ने बताया कि इस खास मौके के लिए सोनम ने दो साल पहले ही लहंगे का ऑर्डर दे दिया था।

इस लहंगे को तैयार करने में 18 महीने का समय लगा है। इस गोल्डन और सिल्वर कलर के लहंगे पर स्वारोवस्की क्रिस्टल, सीक्विन, ज़री और जरदोजी का काम कराया गया है। अलग-अलग कारीगरों से इस खूबसूरत लहंगे को बनाने के लिए काम करवाया गया है। सोनम के लुक और उनकी फैशनिस्तां वाली इमेज को देखते हुए लहंगा डिज़ाइन किया था।



Click it and Unblock the Notifications