Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Cannes 2018: हाथो में मेंहदी और लहंगे में इंडियन ब्राइडल लुक में नजर आई Sonam Kapoor

Festival De Cannes 2018 में फैंस और मीडिया जितना बेसब्री से सोनम कपूर के रेडकार्पेट लुक का इंतजार कर रहे थे, सोनम भी इस बार कांस फेस्टिवल को लेकर उतनी नर्वस थी, हो भी क्यूं ना.. शादी के बाद सोनम पहली बार Mrs Ahuja बनकर रेड कार्पेट पर वॉक कर रही थी, इसलिए इस साल का कांस फेस्टिवल सोनम के लिए काफी खास था। अपने इस खास मौके पर सोनम ने फैंस और मीडिया को अपने लुक से बिल्कुल भी निराश नहीं किया। रेड कार्पेट पर सोनम ने अपने चार्म को बरकरार करते हुए अपने लुक सभी को एक बार इम्प्रेस कर दिया।

आपको बता दें कि 8 मई 2018 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही लाइमलाइट छाए हुए है। उसके बाद हर कोई cannes में सोनम की वेडिंग के बाद उनके रेड कार्पेट लुक का इंतजार कर रहा था। बात करें सोनम के लुक की तो सोनम ने कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन रेड कार्पेट पर Ralph And Russo का डिजाइन किया हुआ क्रीम व्हाइट रंग के लहंगे ड्रेस में नजर आई। इस ड्रेस में वो नई नवेली दुल्हन की तरह शर्माती और इठलाती हुई रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए नजर आई।

रेड कार्पेट पर सोनम कपूर के हाथों से आनंद के नाम की मेहंदी साफ साफ नजर आ रही थी। सोनम के लहंगे स्टाइल में एक ड्रेप लगा हुआ था जो कि दुपट्टे की तरह लुक दे रह था। इसके साथ सोनम ने middle parting कर लूज चोटी बना रखी थी। इसके अलावा उनके बालों पर लगा हुआ यूनिक परांदा उन्हें लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने चोपार्ड के इयररिंग्स पहने हुए थे।

मेकअप की बात करें तो सोनम ने न्यूड मेकअप कर रखा है लेकिन आंखों को काफी ज्यादा highlighted किया हुआ था। सोनम अपने लुक में बहुत ही सिम्पल और सोबर नजर आई। कांस 2018 में सोनम की ये 8 वीं अपीयरेंस थी, कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में सोनम 2011 से कान फेंस्टिवल से जुड़ी हुई हैं। उनके अलावा अभी तक कंगना रानौत, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और हुमा कुरैशी जैसी बॉलीवुड हसीनाएं इस साल कांस में नजर आई थी।



Click it and Unblock the Notifications
