Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
फिर से दुल्हन की लिबास में नजर आई सोनम कपूर, दिल और दुपट्टा सम्भालते नजर आए आनंद आहूजा

सोनम कपूर एक बार फिर दुल्हन के लिबास में सजी धजी नजर आईं। ये मौका था दिल्ली में हुए एक ज्वैलरी इवेंट का जहां सोनम कपूर बतौर शोस्टॉपर बनकर रैम्प वॉक किया।

इस शो में सोनम ने डिजाइनर जयंती रेड्डी का पर्पल कलर का भारी भरकम फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला लहंगा पहना था। दुल्हन के लिबास में सजी धजी सोनम पारम्पारिक गहनों से लबरेज नजर आई। इस लहंगे के साथ उन्होंने एक हैवी दुपट्टा भी कैरी कर रखा था जिसमें उनका लुक काफी रॉयल लग रहा था।

इस इवेंट में सोनम को चीयर्स करने उनके पति आनंद आहूजा भी पहुंचे। इवेंट के दौरान ही दोनों की स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री देखने को मिली। इवेंट के दौरान जब सोनम कपूर अपने भारी भरकम लहंगे से परेशान हो गईं और उनका दुपट्टा जमीन पर छूने लगा। बाद में उनके पति आनंद ने तुरंत ही भारी दुपट्टे को अपने हाथों से उठाकर संभाल लिया।
इस इवेंट में आनंद अपने सादगी भरे अंदाज में नजर आएं। उन्होंने सिंपल व्हाइट शर्ट और फिटेड पैंट कैरी किया हुआ था। पूरे शो के दौरान आनंद सोनम के आस पास ही दिखाई दिए।



Click it and Unblock the Notifications
