Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सोनम कपूर ये दो लुक देखकर आप भी डिसाइड नहीं कर पाएंगे कौनसा लुक है बेस्ट

सोनम कपूर ने हाल ही में एक के बाद एक दो अलग-अलग लुक में फोटोज शेयर की है, जिनमें वो अलहदा खूबसूरत नजर आ रही है। और ये दोनो आउटफिट्स उन पर खूब जंच रहे हैं और बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर इन दोनों ही लुक में गजब का कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं।
आइए देखते है सोनम कपूर के ये दोनों लुक की तस्वीरें। सच में यकीन मानिए ये दोनो लुक देखकर आप भी एक बार सोच में पड़ जाएंगे कि वो किस लुक में ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है।

प्रिसेंस लुक में आई नजर
अपने पहले लुक में सोनम ने व्हाइट कलर का प्लगिंग नेकलाइन वाला ड्रेस पहना था। यह ड्रेस Emilia Wickstead ब्रांड का था। अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने सिल्वर हूप ईयररिंग्स और बालों में पौनी स्टाइल बना रखी थी।

पौनी हेयर डू
स्टाइलिश दिवा सोनम कपूर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए इस ड्रेस के साथ उन्होंने Manolo Blahnik ब्लैक पंप हील्स पहनी थीं और ब्लैक बैग कैरी कर रखा था। बात करें मेकअप की तो मिनीमल मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और उन्होंने कम्पलीट लुक के लिए कर्ली हेयर डू बनाया हुआ था।

बहन रेहा ने की थी स्टाइलिंग
सोनम की ये स्टाइलिंग उनकी बहन ने की थी। उनका ये मेकअप और हेयरस्टाइल अल्पा खीमानी और आरती नैय्यर ने की थी। ये तस्वीरें उनकी बहन रेहा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम कैमरे में देखते हुए ग्रेस के साथ पोस दे रही हैं।

बांधनी कुर्ता में ट्रेडिशनल लुक
अपने दूसरे लुक में सोनम कपूर ने Saaksha and kinni का बांधनी कुर्ते के साथ स्टेटमेंट स्लीव्स और फ्लेयर पेंट पहना हुआ है।

ज्वैलरी के साथ
सोनम ने अपने स्टाइल को पूरा करने के लिए गॉर्जियस झुमकी पहन रखी हैं। इसके साथ उन्होंने बेज जूतियां पहनी हुई हैं। बात करें उनके मेकअप की तो काजल और न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने ये लुक पूरा किया है और बालों को हल्के कर्ल के साथ छोड़ा है।
रेहा ने की थी स्टाइलिंग
सोनम की इस लुक की स्टाइलिंग की बात करें तो ये लुक भी उनकी बहन ने रेहा ने ही की थी। उनका ये मेकअप और हेयरस्टाइल अल्पा खीमानी और महक ऑबेरॉय ने पूरा किया था।ये तस्वीरें उनकी बहन रेहा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम कैमरे में देखते हुए ग्रेस के साथ पोस दे रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications