Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
दुनिया की 150 स्टाइलिश वेडिंग में से एक थी 'सोनम दी वेडिंग' देखिए Unseen Photos
साेनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को दो महीने होने वाले हैं। इन दोनों की शादी किसी परी की कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की ग्रैंड शादी खूब चर्चा में रही थी। शादी के दो महीने बाद सोनम और आनंद की खूबसूरत शादी की फोटो फेमस मैग्जीन के कवर पेज पर छपी है जिसकी तस्वीर खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर शेयर की। वॉग मेग्जीन ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को कवर किया था और उनकी शादी की चुनिंदा तस्वीरों को वॉग ने अपने मैग्जीन में पब्लिश किया है।
वॉग ने करीब 150 फोटो को प्रकाशित किया है, इन तस्वीरों में सोनम की ड्रेसिंग रुम से लेकर उनके मेहंदी, संगीत के फंक्शन के साथ आनंद कराज की रस्में, विदाई और रिसेप्शन की अनदेखी फोटोज सामने आई है।

वॉग' ने सोनम और आनंद की शादी की तस्वीरें को प्रकाशित करते हुए इसे साल की 150 मोस्ट स्टाइलिश शादियों में शुमार किया है। इस तस्वीर को छापते हुए 'वॉग' ने सोनम और आनंद की इस जर्नी को सबसे खूबसूरत कहा है। सोनम कपूर ने शादी में अनुराधा वकील द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लंहगा पहना हुआ था। इस मौके पर उन्होंने मां सुनीता कपूर की शादी के ज्वैलरी से दुल्हन लुक पूरा किया था। वहीं आनंद आहूजा ने रघुवेन्द्र राठौर की डिजाइन की हुई बंद गले की शेरवानी पहनी थी।
मेहंदी के मौके पर सोनम ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की पिंक और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था, जिसमें सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थी, सोनम को मैच करते हुए आनंद ने पिंक शेरवानी पहनी थी।सोनम दी वेडिंग:
संगीत के मौके पर सोनम कपूर ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खौसला के ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में गॉर्जियस लुक में नजर आई। सोनम के लहंगे ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस लहंगे को तैयार करने में 18 महीने का समय लगा था। इस गोल्डन और सिल्वर कलर के लहंगे पर स्वारोवस्की क्रिस्टल, सीक्विन, ज़री और जरदोजी का काम कराया गया है।
रिसेप्शन के लिए सोनम कपूर ने खास अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ ग्रे ओर व्हाइट का कॉम्बिनेशन वाला स्ट्रिप पैटर्न का प्रिंटेड लहंगा पहना था। आउटफिट को मैच करते हुए उन्होंने चार लेयर वाला डायमंड नैकपीस पहना था। स्मोकी आइज के साथ बोल्ड लिपस्टिक और स्लीक स्ट्रेट हेयर के साथ सोनम ने अपने इस लुक को कम्प्लीट किया। वहीं दूसरी तरफ आनंद आहूजा ने काले रंग का बंध गले के शेरवानी सूट के साथ स्पोर्ट शूज पहन हुए थे, जो उनके इस लुक को हाईलाइट कर रहे थे। रिसेप्शन पर ये न्यूली वेड जोड़ा एक दूसरे के साथ काफी जंच रहा था
आइए देखिए सोनम की शादी की अनदेखी तस्वीरें-












Click it and Unblock the Notifications