Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
सुहाना के ग्लैमर और गौरी के र्स्पोटी लुक पर फिदा हो गए फैंस
शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान पिछले कुछ समय से अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मां गौरी ने सुहाना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना का लुक काफी स्टनिंग लग रहा है। सुहाना ने वन शोल्डर सिल्वर शिमर ड्रेस पहनी है। वहीं गौरी ने ग्रीन शेड की जैकेट और जीन्स पहनी है। जहां गौरी खान र्स्पोटी लुक में नजर आ रही हैं, वहीं सुहाना ग्लैमर्स लुक में नजर आ रही है।
मम्मी गौरी खान ने उनकी एक फोटो शेयर की थी और अब उन्होंने एक बार फिर अपनी लाडली बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं हैं, जो वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में सुहाना और गौरी खान लंदन में पार्टी करती हुई दिख रही हैं।

सुहाना मोनिशा जैसिंग की आउटफिट में बेहद अट्रैक्टिव दिखाई दीं वहीं बात करें उनके हेयर स्टाइल की तो उन्होंने अपने बाल खोले हुए हैं और शानदार पोज दे रही हैं। शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें गौरी खान और बेटी सुहाना दोनों एक साथ हैं।

शाहरुख ने यह तस्वीर करते हुए लिखा, 'जिंदगी जीने का कोई तय तरीका नहीं है, यह (जिंदगी) मां से होती है. और यह अब इस महिलाओं की तस्वीर देखिए... सच ही है।' शाहरुख की यह इमोशनल लाइन लोगों के दिलों को छू गई।

वक्त के साथ सुहाना काफी ग्लैमरस होती जा रही हैं। शाहरुख कई बार बता चुके हैं कि उनकी बेटी सुहाना एक ऐक्ट्रेस बनना चाहती है। सुहाना की इन दिलकश फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जान्हवी और सारा अली खान के बाद वो भी जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाओं का जादू दिखाते हुए नजर आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications