Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डीप नेक ब्लाउज और साड़ी में दिखा सुहाना खान का बोल्ड लुक, शादी और मेहंदी का लुक हुआ वायरल
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने लुक और स्टाइल के वजह से हमेशा चर्चाओं में रहती है। सोशल मीडिया में सुहाना का लुक खूब चर्चा में हैं। सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है बावजूद इसके सोशल मीडिया में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

हाल ही में सुहाना खान फैमिली के साथ रिलेटिव की शादी में पहुंची थीं। इस वेडिंग फंक्शन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सुहाना इंडियन आउटफिट में बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। फोटोज में सुहाना खान ने डीप नेक हॉल्टर ब्लाउज के साथ ग्रे कलर की साड़ी पहनी हुई है। इस इंडियन लुक में सुहाना ने ब्लाउज से मैच होते हुए मेटल एंड ब्राउन कॉम्बिनेशन वाले हैवी ईयरिंग्स पहने हैं। साथ ही उन्होंने बालों को खुला रखकर हल्का कर्ल हेयर स्टाइल लिया है।
वहीं लुक को पूरा करने के लिए सुहाना ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगाई है। इस इंडियन लुक में सुहाना खान बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। सुहाना के साथ उनकी कजिन आलिया छिब्बा(गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्बा की बेटी) भी शादी में खूबसूरत लुक में दिखीं।
सुहाना मेहंदी के फंक्शन के दौरान भी पारंपरिक पोशाक में दिखाई दीं। इस लुक में सुहाना खान ने हल्के हरे रंग की सलवार कमीज पहनी हुई है साथ ही हाथों में मेहंदी भी लगाई है। सुहाना खान के इस ट्रेडिशनल लुक की फोटो इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल हो गई। वायरल फोटो में सुहाना खान अपने कजिन्स के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में सुहाना खान ने अपने दुपट्टे को कंधे पर लटकाया हुआ है और बालों को स्ट्रेट कर खुला रखा है और न्यूड मेकअप किया हुआ है।
सुहाना के साथ वेडिंग फंक्शन से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का भी लुक सामने आया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर रिलेटिव्स के साथ फोटो शेयर की है। इसमें गौरी ओरेंज कलर की हैवी वर्क वाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने मिड पार्टिंग कर बन हेयर स्टाइल बनाया हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
