Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुष्मिता, कियारा और ज़रीन खान ने ब्लैक आउटफिट में किया रॉक
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2021 में सुष्मिता सेन, कियारा आडवाणी और ज़रीन खान नजर आईं। इन तीनों की बॉलीवुड दीवाज़ ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए ऑल ब्लैक लुक चुना। हालांकि तीनों ने ही ब्लैक कलर को अपने-अपने तरीके से कैरी किया था, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

साथ ही फैशन के नए गोल्स भी सेट कर रही थीं। जहां सुष्मिता सेन और ज़रीन खान ने गार्जियस गाउन कैरी किया था, वहीं कियारा ने ब्लैक कलर का एक एलीगेंट और स्टाइलिश लहंगा पहना था। जो चलिए देखते हैं कैसा था इन तीनों बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक-

बॉडी-हगिंग गाउन में सुष्मिता सेन
अवॉर्ड फंक्शन के लिए सुष्मिता सेन ने फुल स्लीव्स की-होल नेकलाइन बॉडी हगिंग ब्लैक गाउन कैरी किया था, जिसमें शॉर्प प्लीट्स और रैप डिटेलिंग की गई थी। इस गाउन के साथ सुष्मिता ने मैचिंग प्लेन बेल्ट को स्टाइल किया था, जो उनके पूरे आउटफिट में एक स्ट्रक्चर एड कर रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सुष्मिता ने प्रिंटेड प्वाइंटेड सैंडल्स, ईयररिंग्स और मैचिंग क्लासी बैग का सहारा लिया। सुष्मिता ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया। वहीं मेकअप में सुष्मिता ने कोहल आईज, हाईलाइटेड चीकबोन्स और डार्क पिंक लिप शेड को कैरी किया।

ब्लैक स्टाइलिश लहंगे में कियारा
कियारा ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए ब्लैक स्टाइलिश लहंगे को चुना, जिसमें वह बेहद ही गार्जियस नजर आ रही थीं। कियारा का यह लहंगा जो सोनम एंड पारस मोदी के लेबल एसवीए से आया था। यह एक फ्लेयर्ड लहंगा था, जिसमें सटल चेक्ड पैटर्न और सटल शिमरिंग डिटेलिंग थी। गुड न्यूज एक्ट्रेस ने इस लहंगे के साथ एक स्लीवलेस प्लेन-नेकलाइन ब्लैक सीक्वेंस ब्लाउज को टीमअप किया और एक प्लेन दुपट्टे के साथ अपना लुक पूरा किया। कियारा के इस लुक को लक्ष्मी लेहर द्वारा स्टाइल किया गया। कियारा ने अपने लुक को Diamantina ब्रांड के सिल्वर टोन्ड चोकर के साथ एसेसराइज किया। मेकअप में कियारा ने कोहल आईज, सॉफ्ट ब्लश और पिंक लिप शेड को कैरी किया। आखिरी में लो पोनीटेल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

एक ब्लैक वन-शोल्डर गाउन में ज़रीन खान
ज़रीन खान ने अवॉर्ड फंक्शन में वन-शोल्डर फ्लेयर्ड ब्लैक सीक्वेंस गाउन पहना था, जो कि पूजा पवन खोसला के लेबल मिराया से आया था। उनके गाउन में एक लंबी स्लिट स्लीव्स थी जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रही थी। इसके साथ ज़रीन ने मैचिंग बैंड-टाइप बेल्ट को स्टाइल किया। ज़रीन के इस लुक को हितेंद्र कपोपारा द्वारा स्टाइल किया गया। वीर एक्ट्रेस ने ब्लैक हील्स के साथ अपने आउटफिट को कॉम्पलीमेंट किया। वहीं एसेसरीज में ज़रीन ने क्यूरियो कॉटेज ब्रांड के ब्लैक स्टोन्स डिटेल्स सिल्वर टोन्ड ईयररिंग्स को स्टाइल किया। ज़रीन ने अपने हेयर्स को साइड-पार्टेड ओपन लुक दिया। वहीं मेकअप में ज़रीन ने कोहल आईज, सॉफ्ट ब्लश और मैट पिंक लिपस्टिक को अप्लाई किया।
अब आप नाइट पार्टी में सुष्मिता सेन, कियारा आडवाणी और ज़रीन खान में से किसके लुक को कैरी करना चाहेंगी, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
