Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए करण जौहर से लें फैशन इंस्पिरेशन, देखिए अट्रैक्टिव लुक्स
करण जौहर बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर है जो ना केवल अपनी फिल्मों बल्कि अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। करण जौहर का स्टाइल बी टाउन के टॉप एक्टर से कम नहीं है। करण जौहर फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम है।

करण जौहर अक्सर महंगे आउटफिट और शूज के लिए चर्चा में बने रहते हैं । करण जौहर का ड्रेसिंग सेंस अक्सर लोगों को काफी पसंद आता है। करण जौहर मल्टीकलर जैकेट से लेकर गुची के चश्मे से लोगों को हैरान करते है। चलिए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनका फैशनेबल और कूल लुक।

मल्टीकलर डेनिम जैकेट में करण जौहर
करण जौहर अपने स्टाइल और कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। करण जौहर के इस लुक की बात करें तो उन्होंने प्रिंटेड जैकेट पहनी हुई है। ब्लू जींस और ब्लैक टीशर्ट के साथ उनकी ये जैकेट काफी अपीलिंग है। करण जौहर के जैकेट पर कई मैसेज लिखे हुए है। गर्मियों में कूल लुक के लिए आप करण जौहर के इस लुक को कैरी कर सकते हैं।

व्हाइट वर्साचे सेपरेट्स में करण जौहर
करण जौहर का यूनिक और डिफरेंट फैशन सेंस अक्सर चर्चा में बना रहता है। करण जौहर वरुण धवन के वेडिंग वेन्यू में स्टाइलिश व्हाइट वर्साचे सेपरेट्स में नजर आए, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपये थी। करण जौहर के इस आउटफिट में ब्लैक, येलो और सिल्वर बारोक पैटर्न वर्क कैरी किया हुआ है। स्वेटशर्ट के साथ करण जौहर ने मैचिंग बॉटम्स कैरी किया हुआ है। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट स्नीकर्स के साथ अपना लुक को पूरा किया है, उन्होंने येलो कलर का क्रॉस बॉडी बैग कैरी किया हुआ है। ओवरसाइज़्ड ब्लैक सनग्लासेज़ और ब्लैक मास्क में करण जौहर का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है।

ब्लैक पैंटसूट में करण जौहर
करण जौहर ब्लैक पैंटसूट में काफी स्टाइलिश लग रह रहे हैं। उनका ये ब्लैक पैंटसूट निखिल थंपी लेबल द्वारा डिजाइन किया हुआ है। उनके इस ब्लैक सूट पर गोल्डन और व्हाइट डॉट्स और कॉमा पैटर्न वर्क है। ब्लेजर के साथ उन्होंने मैचिंग पैंट पहनी हुई है। करण ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लेजर को कैरी किया हुआ है। उन्होंने ब्लैक लेदर हील शूट के साथ अपना लुक पूरा किया है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने पेंडेंट नेकपीस पहना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
