Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
45 के बाद स्टाइलिश लुक के लिए रवीना टंडन के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना 47 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रवीना टंडन 47 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और स्टनिंग नजर आती है। रवीना टंडन किसी भी आउटफिट को एलीगेंस के साथ कैरी करती है। एक उम्र के बाद महिलाएं आउटफिट और फैशन स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करती हैं।

रवीना टंडन 40 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है। रवीना इस उम्र में भी हर तरह के आउटफिट कैरी करती है। रवीना अपने स्टाइल और फैशन सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकतीं है। रवीना किसी भी आउटफिट को क्लासी और ग्रेसफुली अंदाज के कैरी करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनका स्टाइलिश लुक।

ब्लैक क्रॉप टॉप और शरारा सेट में रवीना टंडन
रवीना टंडन ना केवल ट्रेडिशनल बल्कि वेस्टर्न आउटफिट को भी बेहद स्टाइल के साथ कैरी करती हैं। रवीना टंडन अक्सर अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। रवीना के इस लुक की बात करें तो रवीना ने ब्लैक शरारा सूट के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया हुआ है। उन्होंने टॉप के साथ जैकेट कैरी किया हुआ है। रेड लिपस्टिक और बड़े ईयररिंग्स में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में रवीना टंडन
रवीना टंडन के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में बेहद स्टाइलिश लग रही है। 40 साल के बाद बहुत कम महिलाएं जींस पहनती है, लेकिन आप भी रवीना की तरह जींस पहन सकती हैं।

गोल्डन कलर के आउटफिट में रवीना टंडन
वेडिंग सीजन में शाइन करने के लिए आप रवीना टंडन के पार्टी वियर लुक से आइडिया लें सकती हैं। रवीना टंडन के इस गोल्डन आउटफिट को कैरी कर हर किसी को इंप्रेस कर सकते हैं। रवीना टंडन ने गोल्डन कलर का शरारा सेट पहना हुआ है। उन्होंने शरारा सेट को बेल्ट के साथ टीमअप किया है।

स्कर्ट विद ट्विस्ट
फेस्टिव सीजन में आप कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो आप रवीना टंडन के इस स्टाइलिश लुक को कैरी कर सकती हैं। रवीना ने पिंक कलर की स्कर्ट को मैचिंग कलर के टॉप के साथ कैरी किया हुआ है। इस खूबसूरत आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। सटल मेकअप और पिंक स्कर्ट में रवीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फेस्टिव सीजन में आप रवीना के इस लुक को कैरी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
