Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
माधुरी दीक्षित से लें पति को इंप्रेस करने के टिप्स, परफेक्ट फैशन लुक से पार्टनर को बनाएं दीवाना
माधुरी दीक्षित बी टाउन में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने खास फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं। माधुरी दीक्षित 53 साल की उम्र में भी बहुत स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं।

पति के साथ नाइट डिनर पर जाना चाहती है तो आप माधुरी दीक्षित से फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चलिए देखते हैं माधुरी दीक्षित का वेस्टर्न लुक।

नाइट डिनर लुक
पति को इंप्रेस करने के लिए आप माधुरी दीक्षित के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित इस स्टाइलिश ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक कलर की ब्रालेट स्टाइल टॉप, हाई वेस्ट प्लाजो पैंट और लॉन्ग श्रग के साथ एक्ट्रेस अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। आप डिनर डेट पर इस ब्लैक आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। इस एलिगेंट लुक के लिए आप लाइट या फिर नो मेकअप लुक कैरी कर सकती है। इस आउटफिट के साथ आप चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। लाइट आईशैडो और मस्कारा लगाएं। चेहरे पर लाइट पिंक कलर का ब्लशर लगाएं। लाइट शेड लिपस्टिक लगाकर आप अपना मेकअप कंप्लीट करें।

शॉर्ट्स
अगर आप अपने पति के साथ वेकेशन के लिए मालदीव या फिर बीच किनारे जा रही है तो आपके के लिए माधुरी का ये लुक एकदम परफेक्ट रहेगा। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो माधुरी ने डेनिम शॉर्ट्स और फ्लोरल प्रिंट टॉप पहना हुआ है। उन्होंने अपने इस लुक के साथ ईयररिंग्स और जूट हैट पहना हुआ है। माधुरी ने इस आउटफिट के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है। बीच किनारे सनटैन हो सकता है ऐसे में आप चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन लगाने के बाद के आप लाइट आईशैडो का इस्तेमाल करें। वहीं लाइट शेड लिपस्टिक लगाकर आप अपना मेकअप कंप्लीट कर सकते हैं।

ब्लैक शॉट्स में माधुरी
बीच किनारे पति के साथ रोमांटिक लंच के लिए आप माधुरी दीक्षित के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित ने ब्लैक शॉर्ट पैंट और ब्लू टॉप पहना हुआ है। माधुरी ने शॉर्ट ड्रेस के साथ लॉन्ग श्रग कैरी किया हुआ है। अगर आप भी 53 साल की उम्र में बीच किनारे पति के साथ रोमांटिक लंच करने का प्लान बना रही है तो आप माधुरी के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। माधुरी ने इस आउटफिट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। माधुरी ने इस आउटफिट के साथ डार्क लिपस्टिक लगाई हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
