Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
फेस्टिव सीजन में एथनिक आउटफिट्स के लिए सुम्बुल तौकीर से लें आइडियाज

स्टार प्लस के मशहूर शो इमली से फेम पाने वाली सुम्बुल तौकीर अब बिग बॉस सीजन 16 के घर में कैद हो गई है। सुम्बुल अपने चुलबुलेपन के लिए काफी जानी जाती है। इनका फेशन स्टाइल भी हमेशा औरों से अलग रहता है। सीरियल इमली में सुम्बुल जीतनी सिम्पल दिखती हैं, असल जिंदगी में भी वो बिल्कुल वैसी ही हैं। लेकिन सुम्बुल के कुछ ऐसे लुक है, जिसमें आप उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। ऐसे में अगर फेस्टिव सीजन आप अपनी फेवरेट इमली से कुछ फैशन टिप्स ले सकती हैं। आज हम आपको इमली उर्फ सुम्बुल के कुछ एथनिक आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हें कॉपी करके आप इस फेस्टिवल सीजन अपने आपको एक अलग लुक दे सकती हैं।

लहंगा साड़ी
सुम्बुल भले ही एक सिम्पल लड़की हैं, लेकिन उन्हें बखुबी पता है कि एथनिक आउटफिट्स को कैरी किस तरह करना है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुम्बुल ने पिंक कलर का लहंगा साड़ी कैरी किया है। जिसमें वो काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस आउटफिट को ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया है। अगर आप चाहे तो इस फेस्टिव सीजन सुम्बुल की तरह लहंगा साड़ी पहन सकती हैं। आप अपनी पसंद की कोई भी साड़ी पहन सकती हैं। लाइट मेकअप के साथ कोई फंकी सा या इलमी की ही तरह सिम्पल जुड़ा हेयरस्टाइल बना सकती हैं।

सिम्पल सूट प्लाजो
हर किसी को त्योहारों पर हैवी कपड़े कैरी करना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप चाहे तो इमली का ये सिम्पल लुक कैरी कर सकती हैं। आप कोई भी सिम्पल सूट को अपने लिए चुन सकती हैं। और इसे फेस्टिव लुक देने के लिए कोई हैवी लुक का दुप्पटा कैरी करें। इससे न सिर्फ आपका लुक अलग आएगा। बल्कि आप सबसे अलग और कम्फरटेबल भी रहेंगी।

हैवी लहंगा
कई लोगों को त्योहारों पर बहुत सजने सवरने का शोक होता है। वो त्योहारों पर भी हैवी आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी फेस्टिव सीजन में हैवी कपड़े पहना पसंद है तो आप इमली का ये लुक कॉपी कर सकती हैं। तस्वीर में आप देख सकती हैं कि सुम्बुल ने प्याजी और आसमानी रंग का लहंगा कैरी किया है। जिसमें वो गजब की लग रही हैं। आप चाहें तो सुम्बुल की तरह ही अपने लहंगे को और हैवी लुक देने के लिए ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती है।

सिम्पल साड़ी
साड़ी एक ऐसा भारतीय पहनावा है, जिसे पहनने के बाद हर किसी का रूप ही अलग निखर कर आता है। हर लड़की साड़ी पहनने के बाद बला की खूबसूरत दिखती हैं तस्वीर में आप देख सकते हैं सुम्बुल ने महरून कलर की साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने कर्ली हेयर स्टाइ कैरी किया है। जिसकी वजह से उनकी सुंदरता और ज्यादा बढ़ गई है। आप भी कुछ इस तरह की सिम्पल साड़ी पहन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications