Latest Updates
-
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय
भाई दूज पर चाहिए हिना खान जैसा स्टाइलिश लुक, तो इन आउटफिट्स से लें आइडिया

फेस्टिव सीजन हो और महिलाएं अच्छा दिखने का मौका छोड़ दें। ऐसा हो ही नहीं सकता। वो भी जब मौका भाई दूज का हो। भाई दूज के दिन हर बहन खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इस बार हम भाई दूज पर आपके लिए हिना खान से फैशन आइडिया लेकर आए हैं। हिना खान अपने फैशन सेंस के लिए काफी जानी जाती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक हर लुक में एक अलग ही ट्रेंड सेट करती हैं। आइए आपको हिना खान के ट्रेंडी सूट आउटफिट्स दिखाते हैं, जिन्हें आप इस भाई दूज कैरी करके खुद को हिना खान की तरह स्टाइलिश लुक मिलेगा।

पेल ग्रीन स्ट्रेट सूट
पेल ग्रीन कलर ग्रीन का ही एक शेड है। हीना खान का ये सूट दिखने में जीतना स्टाइलिश है। पहनने में उतना ही कम्फर्ट है। इस सूट के साथ हीना ने स्मोकी मेकअप के साथ ओपन हेयर स्टाइल कैरी किया है। आप भी इस तरह के सूट को पहन सकते हैं। मार्केट में ऐसे सूट रेडिमेट भी मिल जाते हैं।

स्काई ब्लू सूट
हिना खान ने ये लुक ईद के लिए कैरी किया था। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। स्काई ब्लू विद गोलडन वर्क के साथ ये सूट हिना खान पर बहुत जच रहा है। इस सूट के साथ हिना खान ने चोकर नेक पीस और राउड डिजाइन के इयररिंग्स कैरी किए हैं। और ओपन स्ट्रेट हेयर स्टाइल बनाया है।

लेमन येलो शरारा सूट
तस्वीर में हिना खान ने लेमन येलो शरारा सूट कैरी किया है। जिसके साथ उन्होने अपने लुक को काफी सिंपल और सोवर रखा है। हिना खान ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए बन हेयर स्टाइल के साथ गोलडन कलर का चोकर नेक पीस कैरी किया है। अपने इस लुक में हिना खान काफी एलीगेंट लग रही हैं।

डार्क ग्रीन शरारा सूट
हिना खान के सूट कलेकशन में ज्यादातर शरारा सूट कलेक्शन है। जिसमें से एक उनका ये डार्क ग्रीन कलर का शरारा सूट है। हिना खान अपने इस सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस लुक के साथ हिना खान ने चोकर नेक पीस और ईयररिंग्स पहनें हैं। हिना ने इस लुक के साथ जुड़ा बनाया है। जिसमें उन्होने गुलाब का फूल भी लगाया है। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
