Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
ब्यूटी विद ब्रेन हैं बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश, देखें उनका सुपर बोल्ड लुक
बिग बॉस 15 के फिनाले में कुछ ही समय बचा हुआ है। कुछ ही घंटों में बिग बॉस 15 के विनर की घोषणा की जाएगी। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की प्रबल दावेदार में से एक हैं। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे है कि तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर हो सकती हैं।

बिग बॉस हाउस में तेजस्वी प्रकाश का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है। तेजस्वी के फैशन स्टाइल ने फैंस को काफी अट्रैक्ट किया है। तेजस्वी प्रकाश स्टाइलिश आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। चलिए देखते हैं तेजस्वी प्रकाश का स्टाइलिश और क्लासी अंदाज।

फ्लोरल ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की क्यूट और ग्लैमरस कंटेस्टेंट में से एक हैं। तेजस्वी के इस लुक पर नजर डालें तो उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। फुल स्लीव ड्रेस को आप किसी भी कैजुअल आउटिंग के दौरान कैरी कर सकते हैं।

ट्यूब टॉप और पैंट में तेजस्वी प्रकाश
ब्लू ट्यूब टॉप, पैंट और जैकेट में तेजस्वी प्रकाश क्लासी और एलिगेंट लग रही हैं। आप इस आउटफिट को पहनकर आप कभी इवेंट की जान बन सकती हैं। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश का जन्म सऊदी अरब में हुआ है। तेजस्वी को सिंगिंग का भी काफी शौक है।

पिंक शॉर्ट ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने फैशन सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। तेजस्वी प्रकाशन के इस लुक की बात करें तो तेजस्वी पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तेजस्वी प्रकाश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में किया था। तेजस्वी भारतनाट्यम डांसर भी हैं।

ब्यूटी विद ब्रेन
तेजस्वी प्रकाश को ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा। तेजस्वी प्रकाश इंजीनियर हैं। तेजस्वी इंजीनियर के साथ साथ अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की है। आप समझ ही सकते हैं एक्ट्रेस को ब्यूटी विद ब्रेन क्यों माना जाता है।

कॉपर हगिंग शॉर्ट ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 में अपने ड्रामा और क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस हाउस में तेजस्वी की क्यूट हरकतों को काफी पसंद किया गया है। तेजस्वी के इस लुक की बात करें तो तेजस्वी बॉडी हगिंग कॉपर गाउन में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। टाइट ड्रेस में तेजस्वी सुपर बोल्ड लग रही हैं। बॉडी हगिंग ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और वेवी हेयर स्टाइल कैरी किया है।



Click it and Unblock the Notifications
