Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
B-town में ट्रेंड में है हाई नेक ब्लाउज, इन दिवाज ने पहना ये ट्रेंडी ब्लाउज
नाइन यार्ड साड़ी में आप चाहे तो क्रिएटिव तरीके से खुद को एक अलग लुक दे सकती है। ये पैटर्न, प्रिंट या पहनने का तरीका कुछ भी हो सकता है। लेकिन ब्लाउज इसे और भी क्रिएटिव लुक दे सकता है। ऐसा ही क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट किया बॉलीवुड की इन सुंदरियों ने।
ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण और नेहा धूपिया तीनों को अलग-अलग मौकों पर खूबसूरत साड़ी में देखा गया है लेकिन एक बात तीनों में समान है। वो है हाई नेक ब्लाउज, हाई नेक और हाफ स्लीव ब्लाउज में ये कहर ढा रही हैं। ये ट्रेंड ना तो नया है और ना ही पुराना, पर ये तीनों इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हम बताते हैं इन तीनों की स्टाइलिंग के बारे में...

दीपिका पादुकोण
शुरुआत करते हैं दीपिका पादुकोण से, दीपिका अंबानी परिवार के गणपती उत्सव में ब्लैक और गोल्डन लुक में दिखी। उन्होने सब्यसाची की डिजाइन की गई गोल्डन टिश्यू साड़ी पहनी हुई है जिस पर प्लेन ब्लैक हाई नेक ब्लाउज पहना है। इसकी सबसे खास बात बाजुओं की बॉर्डर थी।

ऐश्वर्या राय
इसके बाद बात करते हैं ऐश्वर्या राय की, इन्हें उत्सव के दौरान लाल बाग्चा राजा मंदिर में लाल सब्यसाची साड़ी में देखा गया। साड़ी का गोल्डन बॉर्डर है और पल्लू पर कुछ स्टार्स भी है। उनका ब्लाउज मेचिंग कलर और मेचिंग पैटर्न में है। गोल्डन नेकलाइन के साथ हाई-नेक ब्लाउज में वे बहुत जच रही हैं। उन्होने लाल बैंगल्स भी पहने हैं जो कि भारतीय सभ्यता में खास महत्व रखते हैं।

नेहा धूपिया
इनकी तरह ही नेहा धूपिया ने भी ऐसी ही स्टाइल से प्रभावित किया है। हालही में उन्हें अहमदाबाद में अपने रेडियो शो ‘नो फिल्टर नेहा' के प्रमोशन में देखा गया जहां उन्होने रो मैंगो की ब्लैक और व्हाइट साड़ी पहनी है। उन्होने अपने अलाउज के साथ एक्स्प्रिमेंट किया है, उन्होने हाई नेक टॉप ब्लाउज पहना है। साधारण के बजाय, उन्होने वेस्ट लॉन्ग ब्लाउज पहना है, जो कि देशी लुक को और खूबसूरत बना रहा है। अगली बार जब भी आप नाइन यार्ड साड़ी पहनें तो बॉलीवुड की इन सुंदरियों से जरूर प्रेरणा लें।



Click it and Unblock the Notifications
