Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
दिवाली पर डिफरेंट लुक के लिए टीना दत्ता के लहंगे लुक को करें कैरी
दिवाली के त्योहार में बहुत ही कम समय बचा है। ऐसे में हर कोई दिवाली की तैयारियों में लगा हुआ है। दिवाली के दिन हर कोई ब्राइट कलर के आउटफिट में नजर आते हैं। दिवाली के मौके पर खास और ब्यूटीफुल लुक के लिए महिलाएं एथनिक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। इस दिवाली अगर आप कुछ डिफरेंट कैरी करना चाहती है तो आप टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के इंडियन आउटफिट को कैरी कर सकती हैं।

ब्लू लहंगा में टीना दत्ता
टीना दत्ता का ये ब्लू लहंगा दिवाली के लिए परफेक्ट हैं। एक्ट्रेस का लहंगा कल्कि फैशन की द हेरिटेज सीरीज़ 2.0 के कलेक्शन से है। टीना के लहंगे पर फ्लोरल वर्क के साथ गोटा पत्ती का वर्क लहंगे में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ हैं। टीना ने ब्लू लहंगे के साथ गोल्डन कलर के झुमके कैरी किए हुए हैं।

टीना दत्ता का मेकअप
इन दिनों न्यूड( लाइट शेड ) मेकअप काफी ट्रेंड में चल रहा हैं। एक्ट्रेस ने चेहरे पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस बनाया हुआ हैं। उन्होंने कॉपर कलर का आईशैडो लगाया हुआ हैं। अपने आई मेकअप उन्होंने लाइनर और मस्कारा लगाकर कंप्लीट किया हुआ हैं। लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक और छोटी काली बिंदी में एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर लग रही हैं। उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने वेवी हेयर स्टाइल कैरी किया हुआ हैं। फ्रंट से उन्होंने फ्रेंच हेयरस्टाइल बनाया हुआ हैं। आप भी टीना के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।




Click it and Unblock the Notifications
