Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जानिए ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न स्टाइल में ड्रेप करने के तरीके
साड़ी को एक ट्रेडिशनल आउटफिट माना जाता है, हालांकि यह अकेला ऐसा आउटफिट है, जो बेहद ही वर्सेटाइल है, क्योंकि आप इसे एक नहीं, बल्कि कई तरीकों से पहन सकती हैं और हर बार एक डिफरेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं। आमतौर पर महिलाएं साड़ी को ओपन पल्लू या फिर सीधे पल्लू की तरह ड्रेप करती हैं। लेकिन अगर आप साड़ी के साथ एक डिफरेंट व मॉडर्न लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आपकी साड़ी ड्रेपिंग का अंदाज भी जुदा होना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको साड़ी ड्रेपिंग के मॉडर्न स्टाइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप हर अवसर में एक ही साड़ी को कई अलग-अलग तरीकों से पहन पाएंगी-

धोती स्टाइल साड़ी
इस तरह से साड़ी को ड्रेप करने के लिए पेटीकोट के बजाय एक टाइट्स या लेगिंग्स आदि पहनें। अब साड़ी को पीछे से पकड़ें और 2 मीटर अपनी बाईं ओर और बाकी को अपनी दाईं ओर छोड़ दें। दाईं ओर बाईं पिन को केंद्र में दोनों सिरों को ओवरलैप करते हुए बनाएं। फिर साड़ी के दाहिने हिस्से को पीछे से लाएं और पल्लू से प्लीट्स बनाएं। अब पल्लू को अपने बाएं कंधे पर रखें और इसे पिन से सिक्योर करें और फिर प्लीट्स को अपनी कमर की तरफ लेकर बीच में पिन करें। शेष 2 मीटर कपड़े को लूप के अंदर से ले जाएं। फिर सिरों का उपयोग करके प्लीट्स बनाएं और उन्हें सेफ्टी पिन से सिक्योर करने के बाद वापस छोड़ दें। ब इन प्लीट्स को पकड़ें और अपने पैरों के बीच से लाएँ और प्लीट्स को बीच में पीछे की तरफ टक दें। फिर सामने के बचे हुए कपड़े का उपयोग करके प्लीट्स बनाएं और उन्हें सेंटर फ्रंट पर टक दें।

पैंट स्टाइल साड़ी
साड़ी ड्रेपिंग का यह मॉडर्न अंदाज लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है। इस तरह साड़ी को ड्रेप करने के लिए पेटीकोट के बजाय आप जींस, शॉर्ट्स, सिगरेट पैंट्स या जेगिंग्स आदि का चयन कर सकती है। इस तरह साड़ी को ड्रेप करने के लिए आप साड़ी का कोना पकड़े और उससे प्लीट्स बनाएं। अब आप इसे फ्रंट सेंटर से टक करें और इसे पिन की मदद से सिक्योर करें। अब पल्लू से वर्टिकल प्लीट्स बनाएं और अब साड़ी को पीछे से आगे की ओर ले जाते हुए इसे अपने बाएं कंधे पर अच्छी तरह से सेटल करें और पिन की मदद से सिक्योर करें। इस तरह की साड़ी ड्रेपिंग में एक साइड से जींस व पैंट आसानी से विजिबल होती है और आपकी साड़ी को एक मॉडर्न ट्विस्ट देती है।

कट शोल्डर ड्रेप स्टाइल साड़ी
यह साड़ी ड्रेपिंग का एक बेहद ही एलीगेंट लुक है और पार्टी में एक स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप साड़ी को इस मॉडर्न अंदाज में ड्रेप कर सकती हैं। इसके लिए आप स्लीवलेस ब्लाउज या स्लीवलेस टॉप पेयर करें ताकि शोल्डर कट्स आपके लुक को एन्हॉन्स करें। साड़ी ड्रेपिंग के लिए आप पहले फ्रंट से प्लीट्स बनाकर साड़ी को सिंपल तरीके से ड्रेप करें। इसके बाद आप पल्लू को ओपन रखें और उसे अपने कंधे पर ड्रेप करने की जगह फ्रंट से पीछे ले जाकर वापिस फ्रंट में ले आएं। इसके बाद एक बिग बेल्ट की मदद से पल्लू को अपनी जगह पर सेट करें। वहीं फ्रंट से कट लुक को सेट करने के लिए उसे पिन करें।
तो आपको साड़ी ड्रेपिंग का कौन सा स्टाइल सबसे अच्छा लगा? हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
